Ladki Bahin Yojana 9th Kist Update: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1500 रुपये जमा किए जाते हैं।
सरकार ने पहले घोषणा की थी कि महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को दो महीनों यानी फरवरी और मार्च के कुल 3000 रुपये महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। लेकिन 7 मार्च को केवल फरवरी महीने के पैसे ट्रांसफर हुए और 8 मार्च को किसी के भी खाते में पैसे नहीं आए।
इससे महिलाओं में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ गई हैं। कई महिलाओं ने सवाल उठाया कि सरकार ने 8 मार्च को पैसे क्यों नहीं भेजे, इसको लेकर अब सरकार और मीडिया से नई जानकारी सामने आई है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे कब आएंगे तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana 9th Kist Update Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 9th Kist Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना |
किस्त संख्या | 9वीं किस्त |
पात्रता | महाराष्ट्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाएं |
मासिक सहायता राशि | 1500 रुपये |
आधिकारिक वेबसाईट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana 9th Kist Update 2025
महाराष्ट्र सरकार की इस योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खबर आई। सरकार ने पहले कहा था कि महिला दिवस पर फरवरी और मार्च दोनों महीनों की कुल 3000 की राशि खातों में भेजी जाएगी। लेकिन 7 मार्च को सरकार ने केवल फरवरी महीने के 1500 रुपये ट्रांसफर किए और 8 मार्च को कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ।
महिलाओं को उम्मीद थी कि 8 मार्च को मार्च महीने के पैसे भी आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने 8 मार्च को पैसे ट्रांसफर क्यों नहीं किए, इसको लेकर अलग अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने लाभार्थियों की जांच शुरू कर दी है और इसी कारण सभी खातों में पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया।
लड़की बहना योजना में 2100 का लाभ कब मिलेगा, मंत्री अदिति तटकरे ने दी जानकारी
फरवरी महीने की 1500 रुपये की किस्त खाते में जमा
महाराष्ट्र सरकार ने 7 मार्च को फरवरी महीने की 1500 रुपये की किस्त जमा कर दी थी। लाखों महिलाएं जो इस योजना का लाभ उठा रही हैं, उनके बैंक खातों में यह पैसा पहुंच चुका है। लेकिन कई महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए हैं, क्योंकि सरकार अब उन महिलाओं की जांच कर रही है जिन्होंने गलत तरीके से योजना का लाभ लिया है।
राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने पहले ही कहा था कि सरकार फरवरी और मार्च की किस्त एक साथ देगी। लेकिन अब सरकार ने पहले फरवरी का पैसा ट्रांसफर किया और मार्च की राशि को कुछ दिनों के लिए रोक दिया है।
जानिए किन महिलाओं को 9वीं किस्त नहीं मिलेगी
जो महिलाएं योजना की पात्रता को पूरा नहीं करती हैं, उनके खाते में पैसे नहीं भेजे जाएंगे। सरकार ने अब सख्ती से लाभार्थियों की जांच शुरू कर दी है और गलत तरीके से योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं को अपात्र घोषित किया जा रहा है।
इन महिलाओं को पैसा नहीं मिलेगा लाभ-
- जिनके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम चार पहिया वाहन रजिस्टर्ड है।
- जिनके परिवार के सदस्य आयकर दाता हैं।
- जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत है।
- जो पहले से किसी राज्य या केंद्र सरकार की अन्य आर्थिक सहायता योजना का लाभ ले रही हैं।
लाखों आवेदन हुए अपात्र घोषित, यहाँ से जल्दी चेक करें अपना नाम
8 मार्च को 3000 रुपये की किस्त क्यों नहीं मिली और अब कब मिलेगी
सरकार ने 8 मार्च को पैसे क्यों नहीं दिए। यह सवाल हर महिला के मन में है। सरकार ने पहले कहा था कि महिला दिवस पर दोनों महीनों की राशि एक साथ दी जाएगी। लेकिन 7 मार्च को केवल फरवरी महीने के 1500 रुपये ट्रांसफर किए गए।
अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के अंदर सरकार महिलाओं के खाते में मार्च महीने की राशि भी भेज सकती है। इसका मतलब है कि जिन्हें अभी तक मार्च की 1500 रुपये की किस्त नहीं मिली है उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा।
महिलाओं को अब क्या करना चाहिए-
- अपनी बैंक पासबुक या UPI ऐप से बैलेंस चेक करें कि फरवरी के पैसे आए हैं या नहीं।
- अगर पैसे नहीं आए हैं तो अपने आवेदन की स्थिति को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
- सरकार की ओर से अगले 2 से 3 दिनों में मार्च की राशि भी ट्रांसफर की जा सकती है इसलिए इंतजार करें।