Maiya Samman Yojana Balance Check: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईया सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बहुत ही कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह योजना न केवल जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक लाभ देती है बल्कि उनके घर चलाने में भी मदद करती है।
हाल ही में सरकार ने इस योजना की अप्रूवल लिस्ट जारी की है जिसमें उन महिलाओं के नाम शामिल हैं जिनके बैंक खातों में पैसे जमा हो चुके हैं। यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपका पैसा आया है या नहीं तो यह लेख आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Maiya Samman Yojana Balance Check कैसे करें, छठी किस्त का पैसा कब आएगा इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें और योजना से जुड़ी हर जानकारी तुरंत प्राप्त करें।
Maiya Samman Yojana Balance Check Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Balance Check |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | झारखंड की गरीब महिलाएं |
लाभ की राशि | ₹2500 महिना |
ऑनलाइन बैलेंस चेक | आधिकारिक वेबसाईट से |
छठी किस्त | जल्द जारी होगी |
आवेदन की स्थिति चेक | अनलाइन |
आधिकारिक वेबसाईट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana Balance Check 2025
मंईया सम्मान योजना के तहत अब तक 60 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है इनमें से कई लाभार्थी महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि जमा हो चुकी है। यदि आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया था तो यह जानना आपके लिए जरूरी है कि आपका पैसा आया है या नहीं।
यदि आपका पैसा अभी तक खाते में नहीं आया है तो आप अपनी बैंक की पासबुक अपडेट कराकर या एटीएम से बैलेंस चेक करके जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर या पंचायत मुखिया से संपर्क करके भी यह जानकारी ले सकती हैं।
सरकार ने इस योजना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए और लाभार्थियों को बैलेंस चेक करने की सुविधा प्रदान करने के लिए नई वेबसाईट लॉन्च की है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस लेख में नीचे बताए गए तरीके से भी बैलेंस चेक कर सकते हैं।
सहारा इंडिया का पेमेंट लिस्ट हुआ जारी, इनको मिल गए पैसे
Maiya Samman Yojana की छठी किस्त कब आएगी
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत छठी किस्त के पैसे जल्द ही आने वाली है। सरकार ने घोषणा की है कि सभी लाभार्थियों के खातों में छठी किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। यह किस्त उन महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है जिन्हें अभी तक पांचवीं किस्त का लाभ नहीं मिला है।
यदि आपको पांचवीं किस्त का पैसा नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने यह क्लियर कर दिया है कि छठी किस्त के साथ बकाया राशि का भुगतान भी किया जाएगा।
लाभार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपने बैंक खाते की जांच करते रहें। बैंक पासबुक को अपडेट कराकर या बैंक अधिकारियों से संपर्क करके आप अपने खाते की स्थिति का पता लगा सकती हैं।
Maiya Samman Yojana Balance Check के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता
- योजना का पंजीकरण संख्या
- पहचान प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र (यदि जरूरी हो)
- आय प्रमाण पत्र
Maiya Samman Yojana 6th Installment Date: इस दिन मिलेंगे 2500 रुपये, फाइनल डेट जारी
Maiya Samman Yojana Balance Check के लिए जरूरी योग्यता
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड की महिलाओं को दिया जाता है इसलिए महिला का झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- और योजना में आवेदन करने के लिए महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना चाहिए, साथ ही बैंक खाता का आधार कार्ड से लिंक करना भी आवश्यक है।
- आवेदन करने के बाद महिला का नाम ग्राम पंचायत की स्वीकृत सूची में शामिल होना चाहिए।
- अगर आप पहले से इस योजना की किसी किस्त का लाभ उठा चुकी हैं तो यह जरूरी है कि आपकी पात्रता पांचवीं और छठी किस्त के लिए भी बरकरार हो।
- कुछ मामलों में महिला की पारिवारिक आय सरकारी मापदंडों के अनुसार हो इसलिए आय प्रमाण पत्र का होना भी जरूरी है।
Maiya Samman Yojana Balance Check कैसे करें
यदि आपने मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपके बैंक खाते में योजना की धनराशि आई है या नहीं इसका पता लगाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करें –
- सबसे आप पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए अपना आधार नंबर, रेजिस्ट्रैशन या बैंक खाता संख्या दर्ज करें इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- और लॉगिन करने के बाद आपके खाते से जुड़ी सभी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- और फिर देख पाएंगे कि आपका पैसा आया है कि नहीं ।
- यदि आप ऑनलाइन बैलेंस चेक नहीं कर पाते हैं तो आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर अपने खाते की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
- समय-समय पर अपनी बैंक खाता चेक करके भी आप जान सकती हैं आपका पैसा आया है कि नहीं।
- यदि आपको योजना से संबंधित कोई समस्या आती है तो आप अपने ग्राम पंचायत के मुखिया या योजना के संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
- बैलेंस चेक करने के लिए आप नजदीकी बैंक शाखा जाकर या एटीएम मशीन का उपयोग करके भी अपने खाते की जानकारी चेक कर सकती हैं।