Ladki Bahin Yojana 7th Installment Released: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण योजना लाडकी बहिन योजना है जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है हाल ही में इस योजना की 7वीं किस्त जारी कर दी गई है।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर किस्त में ₹1500 की धनराशि उनके बैंक खातों में जमा की जाती है। अब तक इस योजना से लाखों महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। नई अपडेट के अनुसार 7वीं किस्त का वितरण शुरू हो गया है और महिलाओं को यह राशि तीन चरणों में उनके खातों में भेजी जा रही है।
इस लेख में हम लाडकी बहिन योजना की 7वीं किस्त के बारे में विस्तार से जानेंगे इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप इस योजना के हर जरूरी जानकारी को पा सकें।
Ladki Bahin Yojana 7th Installment Released Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana 7th Installment Released |
योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना |
किसने शुरू की | महाराष्ट्र सरकार |
किस्त | 7वीं |
किस्त की राशि | ₹1500 |
बजट | ₹3600 करोड़ |
वितरण का माध्यम | डीबीटी (DBT) |
स्टैटस चेक | अनलाइन |
आधिकारिक वेबसाईट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana 7th Installment 2025 Out
लाडकी बहिन योजना की 7वीं किस्त से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। सरकार ने इस किस्त के लिए ₹3600 करोड़ का बजट महिला एवं बाल विकास विभाग को जारी कर दिया है। यह राशि 24 जनवरी 2025 से चरणबद्ध तरीके से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है।
पहला चरण 24 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा जिसके दौरान महिलाओं को उनकी धनराशि प्राप्त होगी। दूसरा चरण 26 से 30 जनवरी 2025 तक चलेगा जबकि तीसरा चरण 31 जनवरी से फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा।
इसके तहत अगले 24 से 48 घंटों के भीतर पात्र महिलाओं के खातों में धनराशि पहुंचाई जा रही है जिन महिलाओं का डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर चालू है और आधार से लिंक बैंक खाता है वे इस योजना का सीधा लाभ ले सकती हैं।
Sahara India Payment List: सहारा इंडिया का पेमेंट लिस्ट हुआ जारी, इनको मिल गए पैसे
Ladki Bahin Yojana 7th Installment 2025 के लाभ
लाडकी बहिन योजना की 7वीं किस्त के लाभ इस प्रकार हैं-
- अब तक इस योजना के तहत 6 किस्तों का वितरण किया जा चुका है। प्रत्येक किस्त में पात्र महिलाओं को ₹1500 की धनराशि प्राप्त हुई है।
- सरकार ने घोषणा की है कि सातवीं किस्त के बाद से इस राशि को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा। यह वृद्धि महिलाओं के लिए और अधिक मददगार साबित होगी।
- 3 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को जुलाई से दिसंबर के बीच 6 किस्तों में कुल ₹9000 की धनराशि दी गई है जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। यह योजना महिलाओं के घरेलू खर्चों को पूरा करने में अत्यधिक सहायक साबित हो रही है।
इन महिलाओं के खाते में आएंगे 7वीं किस्त के पैसे
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाडकी बहिन योजना के तहत 60 लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन को अयोग्यता के कारण खारिज कर दिया गया है। इन महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा नहीं की जाएगी।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदिका का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। साथ ही डीबीटी विकल्प सक्रिय होना चाहिए। पात्र महिलाओं के खातों में ₹1500 की धनराशि भेजी जाएगी जिससे उनकी घरेलू जरूरतें पूरी हो सकें।
अब ऐसे घर बैठे सर्वे करे पूरा और पाए पक्का मकान
Ladki Bahin Yojana 7th Installment के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- योजना का पंजीकरण प्रमाण पत्र
- अन्य जरूरी दस्तावेज
Ladki Bahin Yojana 7th Installment 2025 Eligibility
लाडकी बहिन योजना 2025 की 7वीं किस्त के लिए महिलाओं को कुछ विशेष पात्रता को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है –
- इस योजना का लाभ केवल भारत में निवास करने वाली महिलाओं को दिया जाएगा जो महाराष्ट्र राज्य की निवासी हों।
- यह क्लियर करना जरूरी है कि महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो, क्योंकि राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर DBT के माध्यम से उनके खाते में जमा की जाएगी।
- यह योजना केवल गरीबी रेखा के नीचे BPL जीवनयापन करने वाली महिलाओं के लिए है।
- और जिन महिलाओं का डीबीटी सक्रिय है वे ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- सरकार ने इस योजना में शामिल होने के लिए कुछ उम्र सीमा तय की है जो कि 18 से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।
- आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे सभी दस्तावेज सही और सत्यापित होने चाहिए।
पीएम आवास योजना की नई लिस्ट हुई जारी, बस 2 मिनट में करें चेक
Ladki Bahin Yojana 7th Installment Status Check कैसे करें
यदि आप लाडकी बहिन योजना की 7वीं किस्त का लाभ ले रही हैं और यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं तो आप स्टेटस चेक कर सकती हैं नीचे इसको विस्तार से बताया गया है-
- सबसे पहले आप सभी को लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद Beneficiary Status का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- ध्यान रखें कि वही नंबर दर्ज करें जो आपने आवेदन करते समय पंजीकृत किया था।
- फिर आपके द्वारा नंबर दर्ज करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- और फिर ओटीपी सत्यापन के बाद आपको Get Data विकल्प पर क्लिक करना है।
- और जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- नए पेज पर आपको Payment Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी 7वीं किस्त का पूरा स्टेटस दिखाई देगा।
- और यदि आपका खाता सक्रिय है और राशि आपके खाते में भेजी जा चुकी है तो आपको इसका स्टेटस Active दिखेगा।
- यदि कोई त्रुटि है या राशि अभी तक भेजी नहीं गई है तो आपको इसका कारण भी इस पेज पर बताया गया होगा।