Maiya Samman Yojana Fraud: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा घोटाला, इन बैंक खातों में भेजे गए 29 लाख रुपये

Maiya Samman Yojana Fraud 2025: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई Maiya Samman Yojana अब एक बड़े घोटाले की चपेट में आ गई है। इस योजना के तहत लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही थी लेकिन हाल ही में इसमें भारी फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि कई फर्जी बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।

सरकार ने अगस्त 2023 में इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 प्रति माह की राशि देनी शुरू की थी जिसे दिसंबर से बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 50 से अधिक बैंक खातों में 29.64 लाख रुपये भेजे गए जो फर्जी लाभुकों के नाम पर थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जालसाजों ने झूठे दस्तावेजों के जरिए सरकारी योजना का दुरुपयोग किया है जिससे राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अब सरकार इस पूरे घोटाले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस घोटाले का पूरा मामला क्या है, किन बैंक खातों का गलत इस्तेमाल हुआ और सरकार इस पर क्या कदम उठा रही है इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इस बड़े फर्जीवाड़े की पूरी जानकारी मिल सके।

Maiya Samman Yojana Fraud 2025 Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Fraud 2025
योजना का नामMaiya Samman Yojana
योजना का उद्देश्यझारखंड की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना
योजना के लाभशुरुआत में ₹1000 प्रति माह, अब ₹2500 प्रति माह
फर्जीवाड़े का खुलासा50 बैंक खातों में 29.64 लाख रुपये ट्रांसफर
मुख्य धोखाधड़ीफर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खोलकर सरकारी राशि निकालना
सरकारी कार्रवाईफर्जी लाभुकों से पैसे वापस लेने का आदेश
आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana Fraud Update क्या है

हाल ही में सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक नई अपडेट जारी की है जिसमें योजना के तहत हो रही गड़बड़ियों और बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस योजना के तहत झारखंड सरकार महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण आसानी से कर सकें।

शुरुआत में सरकार अगस्त से नवंबर 2023 तक ₹1000 की राशि दे रही थी लेकिन दिसंबर 2023 से इसे ₹2500 प्रति माह कर दिया गया। इस योजना का उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार ने अब तक 5 किस्तों में 57 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि ट्रांसफर की है।

लेकिन सामाजिक सुरक्षा विभाग की जांच में यह सामने आया कि कुछ जालसाजों ने 50 से अधिक बैंक खातों में 29.64 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस घोटाले में फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया जिसमें 456 से अधिक फर्जी लाभुकों के नाम पर पैसा जमा किया गया। और जालसाजों ने बैंक अधिकारियों और CSC सेंटर की मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया।

PM Awas Yojana Survey List 2025: सर्वे लिस्ट हुआ जारी, बस 2 मिनट में ऐसे चेक करें

Maiya Samman Yojana में बड़ा घोटाला, बैंक खातों में भेजे गए 29.64 लाख रुपये

मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े की खबर सामने आने के बाद सरकार ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। 50 से अधिक बैंक खातों में 29.64 लाख रुपये भेजे गए जिसमें एक ही खाते से 90 से अधिक लाभुकों के नाम पर फर्जी ट्रांजेक्शन किए गए।

कुछ बैंक खातों में 96, 90 और 80-70 तक आवेदन किए गए थे जिनमें फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। सरकार द्वारा इन खातों की गहन जांच की जा रही है और जितने भी फर्जी लाभुकों ने इस योजना का गलत फायदा उठाया है उनसे पूरा पैसा वसूला जाएगा।

कॉमन सर्विस सेंटर CSC की भूमिका भी इस घोटाले में सामने आई है जिसके बाद सरकार ने इन केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी है। सरकार इस बड़े घोटाले पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने जा रही है ताकि आगे से कोई भी सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग न कर सके।

Maiya Samman Yojana 2025 के लाभ

  • इस योजना के तहत झारखंड की सभी योग्य महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर महीने उनके बैंक खाते में यह राशि ट्रांसफर करती है।
  • और इस योजना से बुजुर्ग, विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांग महिलाओं को विशेष लाभ दिया जाता है।
  • सरकार द्वारा अब तक 5 किस्तों में 57 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है।
  • और सबसे जरूरी बात योजना का लाभ लेने के लिए महिला का झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है।

पीएम किसान योजना की 2000 रूपए की नई लिस्ट जारी, यहाँ चेक करें नाम

Maiya Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Maiya Samman Yojana 2025 Eligibility

  • सबसे पहले आवेदक महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आती हैं।
  • और साथ ही विधवा, परित्यक्ता, बुजुर्ग या दिव्यांग महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • आवेदक महिला के पास झारखंड सरकार द्वारा जारी किया गया स्थानीयता प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

Maiya Samman Yojana 2025 Online Apply

  • सबसे पहले आप सभी लोग झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • और फिर मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • और उसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फिर इसके बाद सारी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक करने के बाद आवेदन सबमिट कर दें।
  • और फिर आवेदन के बाद स्टेटस चेक करते रहें ताकि आपको सारी अपडेट मिलती रहे।

मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन योजना है लेकिन अब इसमें फर्जीवाड़े के मामले सामने आने के बाद सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। इसलिए अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन को ध्यान से समझें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon