Ladki Bahin Yojana New Update 2025: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही Majhi Ladki Bahin Yojana से लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसने हजारों महिलाओं की उम्मीदों को तोड़ दिया है।
इस योजना के तहत अब 8वीं किस्त के पैसे को लेकर एक नई सूचना जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि कई महिलाओं को अब इस योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी। इससे उन महिलाओं को बड़ा झटका लगा है जो इस योजना के माध्यम से हर महीने मिलने वाली ₹1500 की राशि पर निर्भर थीं।
सरकार ने हाल ही में एक बैठक में बताया कि 25,000 से अधिक महिलाओं के आवेदन को रद्द कर दिया गया है। इस जिले में 25136 आवेदनों की जांच के बाद इन्हें अमान्य घोषित कर दिया गया जिसका मुख्य कारण है दस्तावेजों में गड़बड़ी, झूठी जानकारी देना और पारिवारिक आय की सीमा से अधिक होना पाया गया है।
इस फैसले के बाद अब हजारों महिलाओं को यह योजना आगे नहीं मिलेगी, जिससे उनके लिए आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इस अपडेट की पूरी जानकारी मिल सके।
Ladki Bahin Yojana New Update Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana New Update 2025 |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहिन योजना |
राज्य सरकार | महाराष्ट्र |
योजना का लाभ | ₹1500 प्रति माह |
लाभार्थियों की कुल संख्या | 2.47 करोड़ महिलाएँ |
रद्द किए गए आवेदन | 25136 |
अब 8वीं किस्त नहीं मिलेगी | हां अगर आवेदनों को रोका जाता है तो |
आधिकारिक वेबसाईट | http://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana New Update 2025
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही Majhi Ladki Bahin Yojana के तहत अब सभी के लिए एक नई अपडेट सामने आई है। यह योजना उन महिलाओं के लिए शुरू की गई थी जो आर्थिक रूप से कमजोर थीं और जिन्हें हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता दी जा रही थी लेकिन अब खबर आ रही है कि इस योजना के तहत 25,000 से अधिक आवेदन रद्द कर दिए गए हैं जिससे हजारों महिलाओं को आर्थिक नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।
इस योजना का लाभ पहले 2 करोड़ 47 लाख से अधिक महिलाओं को दिया गया था। सरकार की ओर से यह दावा किया गया था कि योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को समय पर पैसा मिलेगा लेकिन अब सरकार ने लातूर जिले के 25136 आवेदनों को अमान्य घोषित कर दिया है।
सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं के आवेदन निरस्त किए गए हैं, उन्हें अब 8वीं किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। इस खबर के बाद उन महिलाओं में निराशा बढ़ गई है, जिन्होंने योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। प्रशासन की ओर से यह बताया गया है कि केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा जो पात्रता को पूरा करती हैं।
लाखों महिलाओं के खातों में क्यों नहीं आए 1500 रुपये, देखिए 2 बड़े कारण
देखिए इस जिले में किए गए 25,000 से अधिक आवेदन रद्द
माझी लाडकी बहिन योजना के तहत लातूर जिले में 25,000 से अधिक महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। यह उन महिलाओं के लिए एक बड़ा झटका है जिन्होंने उम्मीद की थी कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
25136 आवेदनों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जांच के बाद रद्द कर दिया गया है। आवेदन रद्द करने के इनको मुख्य कारण बताया गया है पहला, कई महिलाओं ने गलत दस्तावेज़ लगाए थे जिससे उनके आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया। दूसरा, जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक पाई गई उनके आवेदन रद्द कर दिए गए।
तीसरा, कई आवेदकों ने गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने की कोशिश की जिसे सरकार ने सख्ती से रोका है। इस निर्णय के बाद हजारों महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है जिसके वजह उनके लिए यह एक बड़ा आर्थिक झटका साबित हो सकता है।
Ladki Bahin Yojana 2025 के लाभ
- इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता मिलती है।
- इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि वे अपने खर्चों के लिए किसी पर निर्भर न रहें।
- और साथ ही इस योजना का लाभ 2 करोड़ 47 लाख से अधिक महिलाओं को दिया गया है।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया था ताकि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को थोड़ा मदद मिल सके।
सर्वे लिस्ट हुआ जारी, बस 2 मिनट में ऐसे चेक करें
Ladki Bahin Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ladki Bahin Yojana 2025 के लिए पात्रता
अगर आप Majhi Ladki Bahin Yojana का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको सरकार द्वारा निर्धारित कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है –
- सबसे पहले योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
- महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए इससे अधिक या कम उम्र की महिलाओं को योजना से बाहर रखा गया है।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, अगर किसी महिला के परिवार की कुल आय इस सीमा से अधिक है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेगी।
- और याद रहे कि महिला के नाम पर कोई सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए
- अगर महिला पहले से किसी अन्य सरकारी सहायता योजना का लाभ ले रही है तो उसके आवेदन को जांच के बाद स्वीकार या अस्वीकार किया जा सकता है।
- इस योजना के लिए केवल वे महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं जो पहले से किसी सरकारी पेंशन योजना का हिस्सा नहीं हैं।
- और यदि किसी महिला ने आवेदन पत्र भरते समय गलत जानकारी दी है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
अब फिर मिलने लगा श्रमिकों को हर महीने 1000 रूपये, बस ऐसे करें आवेदन
Ladki Bahin Yojana New Registration 2025
अगर आप भी माझी लाडकी बहिन योजना 2025 का लाभ लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको सही तरीके से आवेदन करना होगा इसके लिए नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें –
- सबसे पहले आप सभी को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- और फिर होमपेज पर आपको लाडकी बहिन योजना ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- और अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जैसे- आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, और पासपोर्ट साइज फोटो।
- और फिर सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा ।
- आवेदन करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे आप भविष्य में अपने आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यदि आपके आवेदन में कोई त्रुटि नहीं होती है और आप पात्रता को पूरा करते हैं तो आपका आवेदन स्वीकृत कर लिया जाएगा और आपको हर महीने ₹1500 की राशि आपके बैंक खाते में मिलने लगेगी।