Maiya Samman Yojana Payment Failure List: अगर आप मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी हैं और आपके खाते में अभी तक ₹2500 की किस्त नहीं आई है तो हो सकता है कि आपका नाम Payment Failure List में शामिल हो। इस योजना के तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर रही है।
लेकिन कई लाभार्थियों को समय पर यह पैसा नहीं मिल पा रहा है जिसका मुख्य कारण उनके आवेदन में की गई त्रुटियां और बाकी तकनीकी समस्याएं हैं। अगर आप भी उन्हीं लाभार्थियों में शामिल हैं जिनके खाते में यह राशि नहीं आई है तो चिंता की कोई बात नहीं है।
इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आपका नाम पेमेंट फेलियर लिस्ट में क्यों आया है, कैसे इसे चेक करें और क्या समाधान किया जा सकता है इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।
Maiya Samman Yojana Payment Failure List Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Payment Failure List |
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना 2025 |
किस्त की राशि | ₹2500 प्रति लाभार्थी |
अब तक जारी की गई किस्तें | 6 किस्तें जारी, 7वीं किस्त आने वाली |
पेमेंट फेलियर के मुख्य कारण | आवेदन में त्रुटि, डीबीटी सक्रिय न होना, आधार लिंक न होना |
लाभार्थियों की संख्या | 56 लाख से अधिक |
फेलियर लिस्ट कहां देखें | लेख में बताया गया है |
आधिकारिक वेबसाईट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Payment Failure List 2025
झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि जमा की जा रही है। अब तक 6 किस्तें दी जा चुकी हैं और 7वीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। लेकिन कई लाभार्थी इस योजना के तहत अभी तक पैसे नहीं पा सके हैं।
अब सरकार ने उन महिलाओं की लिस्ट जारी की है जिनके खाते में पेमेंट फेल हुआ है। इस लिस्ट में उनका नाम शामिल है जिनके आवेदन में गलत जानकारी, बैंक डीबीटी में त्रुटि, आधार नंबर में गड़बड़ी या अन्य तकनीकी कारणों से पैसा नहीं मिल सका है।
अगर आपका नाम भी इस लिस्ट में है तो इसका समाधान यह है कि आप ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय जाकर अपना आवेदन दोबारा चेक करें। अगर कोई गलती है तो उसे सुधारकर पुनः सबमिट करें ताकि अगले किस्त में आपको ₹2500 की राशि प्राप्त हो सके।
ईश्रम कार्ड फरवरी लिस्ट हुआ जारी, अब इनको मिलेंगे 1000 रूपये
Maiya Samman Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें।
- सरकार अब तक 6 किस्तें जारी कर चुकी है और 7वीं किस्त जल्द ही दी जाएगी।
- यदि किसी लाभार्थी को किस्त की राशि नहीं मिल रही है तो वह अपने आवेदन को सुधारकर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- और पेमेंट फेलियर की समस्या को हल करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल और ग्राम पंचायत स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाई हैं जहां लाभार्थी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
- यह योजना उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
- यदि आवेदन में कोई गलती है तो उसे सुधारने के बाद अगली किस्त के साथ रुकी हुई राशि भी आपके खाते में भेज दी जाएगी।
- योजना के अंतर्गत फेलियर लिस्ट चेक करना बहुत आसान है जिसके लिए लाभार्थी को ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त करनी होगी।
Maiya Samman Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (जो बैंक खाते से लिंक हो)
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- आवेदन फॉर्म की रसीद
- ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय से प्राप्त आवेदन सुधार पत्र
छठी और सातवीं किस्त के पैसे एक साथ मिलेंगे, इस दिन खाते में जमा होंगे 5000 रूपये
Maiya Samman Yojana Payment Eligibility
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की महिलाओं को दिया जाता है।
- और याद रहे लाभार्थी की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
- महिला के पास झारखंड सरकार द्वारा जारी वैध राशन कार्ड और आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और डीबीटी के लिए सक्रिय होना चाहिए, जिससे सरकार सीधे राशि ट्रांसफर कर सके।
- अगर आवेदन में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो लाभार्थी को इसे सुधारना होगा, अन्यथा राशि उनके खाते में जमा नहीं होगी।
Maiya Samman Yojana Payment Failure List Check Kaise Kare
अगर आपका नाम Payment Failure List में है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे चेक कर सकते हैं-
- ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय जाएं और पेमेंट फेलियर लिस्ट देखें।
- लिस्ट में अपना नाम, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और अन्य जानकारी जांचें।
- यदि आपके आवेदन में त्रुटि है तो ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय से आवेदन सुधार फॉर्म प्राप्त करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें और आवेदन सुधार प्रक्रिया पूरी करें।
- सुधारित आवेदन जमा करने के बाद, अगली किस्त के साथ आपको रुकी हुई राशि भी मिल जाएगी।
- अगर आपका डीबीटी खाता सक्रिय नहीं है तो उसे जल्द से जल्द बैंक में जाकर सक्रिय करवाएं।