Maiya Samman Yojana 7500 Update: देशभर में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए अलग अलग योजनाएँ चलाई जाती हैं और झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना उन्हीं में से एक है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लेकिन इस बार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे लाभार्थी महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।
अब तक इस योजना के तहत प्रत्येक महीने एक निश्चित राशि महिलाओं को दी जाती थी लेकिन हाल ही में सरकार ने इसमें बदलाव किया है। अब लाभार्थी महिलाओं को एक ही बार मे 7500 रुपये की राशि दी जाएगी जो तीन महीनों जनवरी, फरवरी और मार्च की जोड़ी गई सहायता राशि होगी।
यह फैसला उन महिलाओं के लिए राहत लेकर आया है जिन्हें हर महीने की छोटी राशि से अपनी बड़ी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी होती थी। इस अपडेट को लेकर क्या कुछ बदलाव हुए हैं किन जिलों में गड़बड़ियाँ सामने आई हैं और किस तरह से यह योजना अब लागू होगी इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 7500 Update 2025
हाल ही में झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत एक जरूरी अपडेट जारी किया है। अब योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 7500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी जो जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की सहायता के रूप में दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं को बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी और उन्हें बार बार छोटी राशि मिलने की समस्या से राहत मिलेगी। इस बदलाव से उन महिलाओं को फायदा होगा जो किसी बड़े खर्च के लिए ज्यादा पैसा इकट्ठा नहीं कर पाती थीं।
इसके अलावा योजना के अंतर्गत फरवरी की तय तारीख 15 फरवरी 2025 तक लाभुकों को सहायता राशि मिलनी थी लेकिन अब तक जनवरी और फरवरी की राशि ट्रांसफर नहीं हुई है। राज्य सरकार ने जिलों को मार्च तक की राशि पहले ही उपलब्ध करा दी थी लेकिन उनके सत्यापन का काम पूरा नहीं होने के कारण अब तक महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आ पाए हैं।
जानिए कब आएगी जनवरी और फरवरी की किस्त, आ गया बड़ा अपडेट सामने
झारखंड में कई जिलों में गड़बड़ी जानिए क्या है पूरा मामला
योजना के सत्यापन के दौरान झारखंड के कई जिलों में गड़बड़ी पाई गई हैं। कुछ लाभार्थी ऐसे थे जिन्होंने नियमों का उल्लंघन कर इस योजना का लाभ उठाने की कोशिश की। कई जिलों में इस तरह की गड़बड़ियाँ सामने आईं-
रामगढ़ मे 1050 लाभुक ऐसे पाए गए हैं जो दूसरे लाभार्थियों की राशि ले रहे थे। और 2750 लोग ऐसे पाए गए जिन्होंने दो अलग अलग खातों से आवेदन किया। और इतना ही नहीं कुछ मृत महिलाओं के खातों में भी राशि ट्रांसफर हुई थी। इसी प्रकार पलामू मे 584 लोग ऐसे पाए गए जो अयोग्य होने के बाद भी इस योजना का लाभ उठाए हैं। और साथ ही सरकारी नौकरी वाले परिवारों ने भी इस योजना के तहत सहायता राशि ली है।
इतना ही नहीं लातेहार मे भी जांच के बाद 312 अयोग्य लाभुक पकड़े गए। जिनमे सरकारी नौकरी वाले, पारा शिक्षक, साहियका सेविका भी इस योजना का लाभ लेने में शामिल थे। और तो और बोकारो मे लगभग 11,000 से अधिक डुप्लीकेट आवेदन पाए गए। हैरानी की बात तो यह है कि एक व्यक्ति ने 95 बार आवेदन देकर राशि प्राप्त करने की कोशिश की।
सत्यापन में देरी जनवरी में पूरा होना था काम
समाज कल्याण विभाग ने जनवरी 2025 तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था लेकिन जिलों ने अब तक इसे पूरा नहीं किया है। सरकार ने जिलों को कई रिमाइंडर भी भेजे हैं लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अभी सत्यापन का काम पूरा होने वाला है।
योजना के नियमों के अनुसार बिना आधार से लिंक बैंक खातों में दिसंबर के बाद राशि ट्रांसफर नहीं की जा सकती। सरकार इस पर मार्च तक छूट देने पर विचार कर रही थी लेकिन अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
नया पोर्टल लॉन्च, जानिए कब आएगा 2500 रुपये आपके बैंक अकाउंट में
20 लाख खाते आधार से लिंक नहीं अटकी हुई है किस्त
अब तक लगभग 40 लाख लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक हो चुका है-
- इस योजना मे अबतक लगभग 37 लाख खातों को पहले ही लिंक कर दिया गया था।
- और अब 40 लाख लाभार्थियों का बैंक खाता उनके आधार लिंक हो चुका है।
- जिनमे जनवरी से लेकर अब तक कुल 3 लाख और बैंक खाते आधार से जुड़े हैं।
- लेकिन अभी भी 20 लाख लाभार्थियों के खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं।
- ऐसे मे उन बचे हुए लाभार्थियों को अपना आधार लिंकिंग का काम पूरा करा लेना चाहिए।
- नहीं तो वे लोग इस योजना का लाभ लेने से छूट जाएंगे।
सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि जिनका सत्यापन अभी पूरा नहीं हुआ है उन्हें एक साथ पूरी बकाया राशि दी जाए। ऐसे में यदि सत्यापन में देर होती है तो जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की राशि एक साथ 7500 रुपये के रूप में दी जा सकती है।