Jharkhand Ration Card E KYC Update: 28 फरवरी तक कराएं, वरना 11 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से कट जाएगा

Jharkhand Ration Card E KYC Update: सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी मिलता है जब लाभार्थी की पहचान सरकार के पास सही तरीके से दर्ज हो। झारखंड सरकार ने भी इसी दिशा में एक बड़ा काम किया है। राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई केवाईसी E KYC अनिवार्य कर दिया गया है और इसे पूरा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। इसका सीधा असर लाखों लोगों पर पड़ सकता है खासकर उनपर जिन्होंने अब तक अपना ई केवाईसी पूरा नहीं कराया है।

राज्य सरकार के अनुसार झारखंड में अभी भी 11 लाख 64 हजार 649 राशन कार्डधारियों का ई केवाईसी लंबित है। यदि यह काम तय की गई समय तक पूरी नहीं की गई तो इन लाभार्थियों के राशन कार्ड से नाम हटा दिए जाएंगे और वे सरकार द्वारा मिलने वाले राशन और अन्य लाभों से छूट सकते हैं। अगर आप भी झारखंड के राशन कार्ड धारक हैं और अभी तक आपने ई केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द से जल्द इसे पूरा करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में हम आपको ई केवाईसी से जुड़ी पूरी जानकारी, इसके लाभ और अन्य सभी जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप कोई भी जरूरी जानकारी न छोड़ दें और समय रहते अपना ई केवाईसी पूरा कर सकें।

Jharkhand Ration Card E KYC Update Overview

पोस्ट का नाम Jharkhand Ration Card E KYC Update
योजना का नामझारखंड राशन कार्ड
किसके लिए अनिवार्यसभी राशन कार्ड धारकों के लिए
अंतिम तिथि28 फरवरी 2025
ई केवाईसी न करने का नुकसानराशन कार्ड से नाम हट सकता है
राज्य में कुल राशन कार्डधारी68 लाख 21 हजार 60
अब तक केवाईसी पूरा करने वाले56 लाख 56 हजार 411
बकाया ई केवाईसी11 लाख 64 हजार 649 लाभार्थी
आधिकारिक वेबसाईट https://jsfss.jharkhand.gov.in/

Jharkhand Ration Card E KYC Update 2025

झारखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया है ताकि असली लाभार्थियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। 28 फरवरी 2025 तक जिन लाभुकों का ई केवाईसी पूरा नहीं होगा उनका नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 11 लाख 64 हजार 649 राशन कार्ड धारकों का ई केवाईसी होना बाकी है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीएच गुलाबी कार्ड, एएवाई पीला कार्ड, हरा राशन कार्ड और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है।लेकिन सर्वर की समस्या, नेटवर्क की दिक्कतें, आधार लिंकिंग की परेशानियां और अंगूठा स्कैन न होने जैसी बाधाओं के कारण कई लोगों का ई केवाईसी अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

सभी राज्यों की नई सूची जारी, जानिए आपका नाम है या नहीं

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दी जानकारी

झारखंड के जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में राशन देने वाले दुकानदारों को लाभुकों का ई केवाईसी जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दें।

इसके अलावा जिन लाभार्थियों के नाम, मोबाइल नंबर या आधार कार्ड में कोई त्रुटि है उन्हें अपने संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता यानि कि राशन देने वाले व्यक्ति से संपर्क कर जल्द से जल्द सुधार करने के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इससे यह पता किया जाएगा कि 28 फरवरी तक सभी रुके हुए ई केवाईसी पूरे किए जा सकें।

28 फरवरी तक अपडेट नहीं कराया तो रद्द होगा कार्ड

सरकार द्वारा ई केवाईसी पूरा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तय की गई है। यदि निर्धारित समय तक लाभार्थी अपना ई केवाईसी पूरा नहीं कर पाते हैं तो उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।

खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार झारखंड में कुल 68 लाख 21 हजार 60 राशन कार्डधारी हैं। इनमें से 56 लाख 56 हजार 411 लोगों का ई केवाईसी पूरा हो चुका है लेकिन 11 लाख 64 हजार 649 राशन कार्डधारी अभी भी इससे पीछे हैं। अगर वे समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो सरकारी राशन और अन्य योजनाओं से बाहर कर दिए जाएंगे।

पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस के लिए सरकार से मिलेगा 9 लाख तक का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

Jharkhand Ration Card E-KYC Update Kaise Kare

झारखंड में ई केवाईसी की प्रक्रिया अभी 57% ही पूरी हुई है। इसे पूरा करने के लिए तीन मुख्य माध्यम उपलब्ध हैं-

ऑनलाइन-

  • राशन कार्डधारी अपने घर बैठे सरकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ई केवाईसी करा सकते हैं।
  • इसके लिए आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर और पते की जानकारी भरनी होगी।

प्रज्ञा केंद्र CSC के माध्यम से-

  • जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन का तरीका समझ नहीं आती वे अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
  • यहां पर जाने के बाद आप CSC के कंप्युटर ऑपरेटर से बात कर लीजिए।
  • और उनको अपनी सभी जानकारी और दस्तावेज दे दीजिए।
  • और फिर वह आपके आवेदन को सही तरीके से पूरा कर देगा।

राशन डीलर के माध्यम से

  • आप अपने डीलर के पास जाकर भी ई केवाईसी करा सकते है।
  • इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।
  • जिसकी मदद से वह ठेकेदार आपके आवेदन का काम पूरा कर देगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon