Ration Card Big Update: भारत में लाखों लोग राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं। खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा होती है। लेकिन अब राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। सरकार द्वारा ई केवाईसी e KYC को अनिवार्य कर दिया गया था लेकिन कई लाभार्थियों ने अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। अब प्रशासन की ओर से ई केवाईसी पोर्टल को बंद कर दिया गया है जिससे लाखों राशन कार्ड धारकों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
अगर आपने अब तक अपने राशन कार्ड का ई केवाईसी नहीं करवाया है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन लाभार्थियों का e KYC पूरा नहीं हुआ है उन्हें मार्च 2025 से राशन मिलना बंद हो सकता है। इतना ही नहीं जिन लोगों ने अब तक अपने परिवार के सभी सदस्यों की केवाईसी पूरी नहीं करवाई है उनके नाम भी राशन कार्ड से हटा दिए जाएंगे। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि यहां हम आपको इस अपडेट की पूरी जानकारी देने वाले हैं।
Ration Card Big Update 2025
राशन कार्डधारकों के लिए यह एक बड़ी खबर है कि अब मार्च 2025 से उन लोगों को राशन नहीं मिलेगा जिन्होंने अब तक अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई केवाईसी e KYC नहीं करवाई है। सरकार ने पहले ही राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी अनिवार्य करने की सूचना दी थी लेकिन अब तक लाखों लोग इसे पूरा नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से अब सरकार ने ई केवाईसी पोर्टल को बंद कर दिया है जिससे कई लोगों के लिए यह परेशानी का कारण बन सकता है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जून 2024 से ई केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन लगभग 9,82,375 राशन कार्ड धारकों ने अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। अगर जल्द ही पोर्टल दोबारा नहीं खोला गया तो इन लोगों को राशन मिलना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं जिन सदस्यों की ई केवाईसी पूरी नहीं होगी उनके नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिए जाएंगे। इससे राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका लग सकता है।
शासन ने यह काम इसलिए किया है ताकि अपात्र लाभार्थियों को हटाया जा सके और फर्जी राशन कार्ड का इस्तेमाल रोका जा सके। सरकार का मानना है कि कई लोग गलत तरीके से राशन कार्ड बनवा चुके हैं और ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए ई केवाईसी जरूरी था। अब जिन लोगों की ई केवाईसी नहीं हुई है उनके लिए राशन मिलना बहुत कठिन हो सकता है।
28 फरवरी तक कराएं, वरना 11 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से कट जाएगा
राशन कार्ड धारकों के लिए चिंता, अगले महीने से राशन मिलना मुश्किल
13 फरवरी 2025 से राशन कार्ड धारकों के लिए e KYC पोर्टल बंद कर दिया गया है। अब सरकार द्वारा दोबारा पोर्टल खोलने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। अगर यह पोर्टल फिर से नहीं खुला तो झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के लाखों लाभार्थियों को मार्च से राशन मिलना बंद हो सकता है।
विभागीय अधिकारी उबैर्दुरहमान ने बताया कि कई बार सरकार द्वारा ई केवाईसी करने के लिए समय दिया गया था लेकिन बहुत से लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब जब पोर्टल बंद हो गया है तो इन लोगों को राशन नहीं मिलेगा। फिलहाल सरकार के अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
Ration Card के लाभ
- राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा सब्सिडी दरों पर अनाज, गेहूं, चावल, दाल और अन्य खाद्य पदार्थ मिलते हैं।
- गरीबी रेखा से नीचे BPL आने वाले परिवारों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में राशन मुहैया कराया जाता है।
- यह पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है और इसका उपयोग अन्य सरकारी योजनाओं के लिए किया जा सकता है।
- और इतना ही नहीं राशन कार्ड के जरिए कई योजनाओं में आवेदन करने में आसानी होती है।
- महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने में सहायक होता है।
- खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सरकार तय करती है कि जरूरतमंद परिवारों को पर्याप्त भोजन मिले।
- और साथ ही साथ रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भी राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
- कई राज्य सरकारें राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर, बिजली बिल छूट और अन्य सुविधाएं भी देती हैं।
नया राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट हुई जारी, अब केवल इनको मिलेगा फ्री राशन
Ration Card के लिए योग्यता
- Ration Card के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- और उसके परिवार की वार्षिक आय सरकारी नियमों के तहत होनी चाहिए।
- इसके तहत केवल बीपीएल गरीबी रेखा से नीचे कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जाती है।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
Ration Card के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
Ration Card e Kyc Kaise Kare
अगर ई केवाईसी पोर्टल दोबारा शुरू होता है तो आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- Ration Card e Kyc करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक राशन कार्ड पोर्टल पर जाइए।
- अब वहाँ आप होम पेज पर e KYC अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- और फिर वहाँ आप अपना राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर भर दीजिए।
- फिर आपके मोबाईल नंबर ओटीपी OTP मिलेगा उसे आप वहाँ भर दीजिए।
- और फिर सभी जानकारियों को सही ढंग से जांच कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- इस प्रकार अब आपका e KYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।