Maiya Samman Yojana District Wise List: झारखंड में जिलेवार लाभार्थियों की सूची जारी, जानिए कैसे देखें अपना नाम

Maiya Samman Yojana District Wise List: दोस्तों अगर आप झारखंड की उन महिलाओं में से हैं जिन्होंने मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हर महीने 2500 रुपये की मदद से अपने परिवार को सहारा देने का सपना अब हकीकत बनने वाला है। सरकार ने इस योजना की जिलेवार लाभार्थी सूची जारी कर दी है और जिनका नाम इस लिस्ट में होगा वही इस पैसे को पा सकेंगी।

ये वो राशि है जो आपके छोटे मोटे खर्चों को आसान बनाएगी और आपको थोड़ी आर्थिक सहायता देगी। लेकिन सवाल ये है कि आपका नाम इस सूची में है या नहीं। झारखंड सरकार इस योजना के जरिए 55 लाख से ज्यादा महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सहायता देने की कोशिश कर रही है। जिलेवार सूची जारी होने से अब ये साफ हो गया है कि किस जिले की कितनी बहनों को ये फायदा मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन इसे चेक करने का तरीका क्या है, क्या आपको इसके लिए कहीं जाना पड़ेगा तो इसका जवाब है नहीं। क्योंकि अब सब कुछ ऑनलाइन है। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकें।

Maiya Samman Yojana District Wise List Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
सूची जारीफरवरी 2025
राशि2500 रुपये प्रति माह
लाभार्थी55 लाख से ज्यादा महिलाएं
राज्यझारखंड
ट्रांसफर का तरीकाDBT बैंक खाते में
उद्देश्यमहिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण
आधिकारिक वेबसाईट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana District Wise List 2025

दोस्तों झारखंड की उन बहनों और बेटियों के लिए जो मंईयां सम्मान योजना का हिस्सा बनने के लिए फॉर्म भरी थीं आज हम एक शानदार खबर लेकर आए हैं। सरकार ने इस योजना की लाभार्थियों की सूची को जिलेवार जारी कर दिया है। अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको हर महीने 2500 रुपये की मदद मिलेगी।

जिन्होंने आवेदन किया था वो अब ये चेक कर सकती हैं कि उनका नाम सूची में हुआ या नहीं। सिर्फ सूची में नाम होने वाली बहनों को ही ये फायदा मिलेगा। ये पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आएगा और इसके लिए सरकार डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर DBT का इस्तेमाल करेगी।

अब सभी जिलों की लिस्ट जारी हो चुकी है और आप इसे आसानी से देख सकती हैं। तो दोस्तों अगर आप भी इस योजना का हिस्सा हैं तो ये जानना जरूरी है कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। तो दोस्तों आगे समझते हैं कि ये कैसे चेक करना है।

खाते में 2500 रूपये आया या नहीं, यहां से करें चेक

Maiya Samman Yojana Benefits

इस योजना की सूची के ढेर सारे फायदे हैं जो इस प्रकार है-

  • मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट में जिन बहनों का नाम होगा उन्हें हर महीने 2500 रुपये की मदद मिलेगी जो साल में 30,000 रुपये तक होती है।
  • इस योजना के जरिए सरकार झारखंड की 55 लाख से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक सहारा देगी ताकि वो अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें।
  • खासकर गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी बसर करने वाली बहनों को इस लिस्ट में जगह मिलेगी।
  • आप इस सूची को सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकती हैं वो भी घर बैठे।
  • जिनका नाम लिस्ट में होगा उन्हें हर महीने की 15 तारीख तक 2500 रुपये की किस्त मिलेगी जो सीधे उनके बैंक खाते में आएगी।

Maiya Samman Yojana Eligibility

लाभार्थी सूची में नाम आने के लिए कुछ पात्रता हैं-

  • मंईयां सम्मान योजना में वो महिलाएं और बेटियां शामिल होंगी जो झारखंड की मूल निवासी हैं।
  • इसके अलावा आपकी उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • और साथ ही आपके पास अपना अलग बैंक खाता होना चाहिए।
  • जो आधार से लिंक हो ताकि पैसा सीधे आपके खाते में ट्रांसफर हो सके।
  • साथ ही अगर आप गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी गुजार रही हैं तो आप इस योजना की पात्र हैं।
  • क्योंकि सरकार का मकसद सिर्फ जरूरतमंदों को सहारा देना है।

बड़ा घोटाला, मुर्दे भी ले रहे थे लाभ, 584 फर्जी लाभार्थियों से होगी वसूली

Maiya Samman Yojana District Wise List Documents

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण
  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Maiya Samman Yojana District Wise List Kaise Check Kare

अपना नाम सूची में चेक करना चाहती हैं ये हैं आसान स्टेप्स-

  • इस योजना के सूची मे अपना नाम देखने के लिए आप सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए।
  • और फिर वह जाने के बाद होमपेज पर प्रज्ञा केंद्र लॉगिन करें का ऑप्शन दिखेगा उस पर आप क्लिक कर दीजिए।
  • अब अपना प्रमंडल डिवीजन चुनिए और उस पर क्लिक कर दीजिए।
  • इसके बाद आपको CSC लॉगिन करें का विकल्प दिखेगा फिर उस पर आप क्लिक कर दीजिए।
  • वहाँ क्लिक करने के बाद आप अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लीजिए।
  • अब पोर्टल में लॉगिन करने के बाद जिलेवार लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
  • और फिर अब आपके सामने जिला चुनने का ऑप्शन आएगा वहाँ आप अपना जिला सेलेक्ट कर लीजिए।
  • अब वहाँ आप अपना नाम, आवेदन नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर में से कोई एक को भर दीजिए।
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट करें फिर आपके सामने झारखंड मंईयां सम्मान योजना की सूची खुल जाएगी।
  • अब फिर इस सूची मे आप अपना नाम आसानी से देख सकती हैं।
  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको हर महीने 2500 रुपये की किस्त मिलेगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon