Maiya Samman Yojana 7500 rupees: 59 लाख लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, मार्च में मिलेंगे ₹7500, जानिए विभाग के नए आदेश

Maiya Samman Yojana 7500 rupees: दोस्तों अगर आप झारखंड की उन लाखों महिलाओं में से हैं जो मंईयां सम्मान योजना का फायदा ले रही हैं तो ये खबर आपके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं। हर महीने 2500 रुपये की वो मदद जो आपके घर के खर्च में थोड़ी राहत देती है अब एक नया मोड़ ले रही है। जनवरी और फरवरी की किस्त का इंतजार कर रही 59 लाख महिलाओं के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।

वो ऐलान यह है कि मार्च में एक साथ तीन महीने की राशि यानी 7500 रुपये आपके खाते में आने वाले हैं। पर सवाल ये है कि ये पैसा कब तक आएगा और इसमें देरी क्यों हो रही है। मंईयां सम्मान योजना ने झारखंड की महिलाओं को आर्थिक ताकत देने का वादा किया था लेकिन पिछले दो महीनों से राशि न आने से कई परिवार परेशान थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब विभाग के नए आदेश ने इस इंतजार को खत्म करने की उम्मीद जगाई है। लेकिन इसके लिए कुछ पात्रता हैं जैसे आधार से बैंक खाते को जोड़ना और वेरिफिकेशन पूरा करना। तो दोस्तों इस लेख को आप अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप इस खुशखबरी का पूरा फायदा उठा सकें और ये समझ सकें कि आपके 7500 रुपये कब और कैसे मिलेंगे।

Maiya Samman Yojana 7500 rupees Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana 7500 rupees
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
नई राशि7500 रुपये (3 महीने की)
लाभार्थी59 लाख महिलाएं
समयमार्च 2025
प्रति माह राशि2500 रुपये
ट्रांसफर का तरीकाDBT डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर
जरूरी शर्तआधार से बैंक लिंक
शुरूआतअगस्त 2024
आधिकारिक वेबसाईट mmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana 7500 rupees 2025

दोस्तों मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जो आपके इंतजार को खत्म कर सकती है। अभी तक जनवरी और फरवरी की किस्तें नहीं मिलीं जिससे 59 लाख लाभार्थी परेशान थे। ये वो महिलाएं हैं जो हर महीने 2500 रुपये की मदद से अपने घर का खर्च चलाती हैं। अब खबर है कि मार्च 2025 में सरकार एक साथ तीन महीने जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि यानी 7500 रुपये देने जा रही है।

ये फैसला उन महिलाओं के लिए राहत की सांस लेकर आया है जो लंबे समय से इस पैसे का इंतजार कर रही थीं। झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता देना है। जिससे वो अपनी जरूरी खर्चों को पूरा कर सकें।

झारखंड में जिलेवार लाभार्थियों की सूची जारी, जानिए कैसे देखें अपना नाम

विभाग ने जारी किए आदेश, जानिए क्या हुआ बदलाव

ग्रामीण विकास विभाग ने नए आदेश जारी किए हैं जिसमें साफ कहा गया है कि सभी लाभार्थियों का वेरिफिकेशन मार्च से पहले पूरा करना होगा। इसके लिए हर महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। पहले खबर थी कि जनवरी में दो महीने की राशि यानी 5000 रुपये आएंगे लेकिन वो तारीख बीत गई और पैसा नहीं पहुंचा।

इससे कई महिलाएं निराश हो गई थीं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी परेशानी जल्द खत्म होगी। अब विभाग ने तीन महीने की राशि एक साथ देने का फैसला लिया है। ये बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि सरकार चाहती है कि सही हकदारों तक ही मदद पहुंचे।

पहले कुछ फर्जी लाभार्थियों की वजह से सत्यापन में देरी हुई थी। अब विभाग ने सख्ती दिखाई है और कहा है कि आधार लिंकिंग और वेरिफिकेशन के बाद ही पैसा ट्रांसफर होगा। तो दोस्तों अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किया तो जल्दी से कर लें।

 बड़ा घोटाला, मुर्दे भी ले रहे थे लाभ, 584 फर्जी लाभार्थियों से होगी वसूली

सरकार के पास पर्याप्त फंड, जानिए कब मिलेगा लाभ

दोस्तों ये जानकर खुशी होगी कि मंईयां सम्मान योजना के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। पहले भी हम आपको बता चुके हैं कि फंड पर्याप्त है लेकिन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा न होने और योजना में फर्जीवाड़े की शिकायतों के चलते राशि देने में देरी हो रही है।

अब सरकार ने मार्च 2025 को टार्गेट कर रखा है जिसमें 59 लाख महिलाओं को 7500 रुपये मिलने की उम्मीद है। लेकिन ये तभी होगा जब सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तो दोस्तों अब देखना ये है कि मार्च में ये पैसा सचमुच आएगा या फिर इंतजार और लंबा होगा।

Maiya Samman Yojana Status Check Kaise Kare

  • Maiya Samman Yojana का Status चेक करने के लिए आप सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए।
  • और फिर वहाँ होमपेज पर Payment Status या Application Status का ऑप्शन ढूंढकर उसपर क्लिक कर दीजिए।
  • अब उस पर क्लिक करने के बाद आप स्टेटस चेक करने वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • उसके बाद अब आप वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर भर दीजिए।
  • और फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे दिए गए स्थान पर भर दीजिए।
  • ओटीपी सही डालने के बाद अब आप Check Status के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगा इसे स्क्रीनशॉट लेकर रख लें ताकि बाद में काम आए।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon