Maiya Samman Yojana: दोस्तों अगर आप झारखंड की उन लाखों बहनों में से हैं जो मंईयां सम्मान योजना की हर किस्त का बेसब्री से इंतजार करती हैं तो ये खबर आपके लिए चौंकाने वाली हो सकती है। इस योजना से हर महीने 2500 रुपये की मदद मिलती थी जो आपके घर के खर्च में थोड़ी राहत देती थी लेकिन अब गढ़वा जिले की 3900 से ज्यादा महिलाओं के लिए ये राहत खत्म हो गई है।
सरकार ने इनके नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं। ये सुनकर आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ और क्या आपका नाम भी खतरे में है। हेमंत सोरेन की सरकार ने इस योजना को महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू किया था लेकिन अब फर्जी लाभुकों को हटाने की कोशिश में कई बहनों का नाम काट दिया गया है।
सरकार का कहना है कि ये काम सही लाभार्थियों तक मदद पहुंचाने के लिए किया गया है लेकिन इस काम से हंगामा मच गया है। तो आखिर क्यों हुई ये सख्ती और आप अपना स्टेटस कैसे चेक करें इन सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप इस योजना की पूरी जानकारी ले सकें और सही समय पर सही काम कर सकें।
Maiya Samman Yojana Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
शुरूआत | अगस्त 2024 |
राशि | 2500 रुपये प्रति माह |
लाभार्थी | 18-50 साल की महिलाएं |
अपात्र घोषित | 3906 महिलाएं गढ़वा |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
राज्य | झारखंड |
आधिकारिक वेबसाईट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 2025
दोस्तों झारखंड के गढ़वा जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से 3906 महिलाओं का नाम हटा दिया गया है। जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ये कामकिया है क्योंकि ये महिलाएं योजना के पत्रताओं पर खरी नहीं उतरीं। जिन बहनों का नाम काटा गया उनके परिवार में कोई न कोई सरकारी नौकरी करता है या फिर इनकम टैक्स के दायरे में आता है।
सरकार का कहना है कि ये योजना सिर्फ जरूरतमंद महिलाओं के लिए है और इसीलिए फर्जी लाभुकों को बाहर करना जरूरी था। ये फैसला सुनते ही गढ़वा में हंगामा मच गया है। जिन महिलाओं का नाम हटा वो परेशान हैं कि अब उनका क्या होगा। बताया जा रहा है कि ये काम पूरे झारखंड में फर्जी लाभुकों को छांटने की बड़ी योजना का हिस्सा है।
प्रशासन ने साफ कर दिया कि अगर कोई नियम तोड़ता है तो उसका नाम सूची से काटा जाएगा। तो दोस्तों अगर आप भी इस योजना से जुड़ी हैं तो ये आपको ये जानना जरूरी है कि आपका नाम सूची मे रहेगा या सूची से हटा दिया जाएगा।
बड़ी खुशखबरी, बकाया राशि इस दिन मिलेगी, जानिए क्या है नया अपडेट
प्रशासन को मिली फर्जी लाभार्थियों की जानकारी, जानिए क्या है पूरा मामला
दोस्तों पिछले कुछ समय से जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मंईयां सम्मान योजना में कई फर्जी लाभुक शामिल हैं। कुछ लोग ऐसे थे जो नियमों को तोड़कर इस योजना का फायदा उठा रहे थे। इस पर गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर ने सख्त जांच किया है। उन्होंने फर्जी लाभुकों की पहचान करने और एक ही बैंक खाते में कई लाभुकों की राशि भेजे जाने की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
साथ ही सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को हर लाभुक की जांच करने को कहा गया। इसके बाद जिले भर में प्रखंड स्तर पर बड़ी जांच शुरू हुई। इस जांच में 3906 महिलाएं ऐसी मिलीं जो योजना के पात्रता पर खरी नहीं उतरीं। इनमें से कई के परिवार में सरकारी कर्मचारी थे, कुछ इनकम टैक्स देते थे और कुछ जनप्रतिनिधि से जुड़े थे।
जांच पूरी होने के बाद इनके नाम सूची से हटा दिए गए। प्रशासन का कहना है कि ये काम सही हकदारों तक मदद पहुंचाने के लिए उठाया गया है। तो दोस्तों ये पूरा मामला फर्जीवाड़ा रोकने का है लेकिन इसका असर कई बहनों पर पड़ा है।
गढ़वा में सबसे अधिक महिलाओं का नाम कटा
दोस्तों मंईयां सम्मान योजना की सूची से सबसे ज्यादा नाम गढ़वा जिले में ही कटे हैं। गढ़वा प्रखंड की 800 महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया जबकि गढ़वा नगर परिषद की 551 बहनों का नाम हटा। इसके अलावा कांडी प्रखंड से 358, रमना से 322, और मेराल से 295 महिलाओं को अपात्र माना गया। डंडा प्रखंड से 71, डंडई से 148, मझिआंव से 42 और बरडीहा से 55 महिलाओं का नाम भी सूची से हटाया गया।
ये फैसला प्रखंड स्तर की कमेटी ने जांच के बाद लिया क्योंकि ये महिलाएं पात्रता पर खरी नहीं उतरीं। वहीं रंका प्रखंड से 181, चिनियां से 53, रमकंडा से 67, भंडरिया से 156, बड़गढ़ से 95, विशुनपुरा से 79, श्री बंशीधर नगर से 51, भवनाथपुर से 92, केतार से 168, खरौंधी से 70, धुरकी से 49, सगमा से 153, मझिआंव नगर पंचायत से 17 और श्री बंशीधर नगर पंचायत से 33 महिलाओं को बाहर किया गया।
सहायक निदेशक नीरज कुमार सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गढ़वा ने बताया कि प्रखंड स्तर पर बनी कमेटी ने इन नामों को हटाने का आदेश दिया था। जो बहनें पात्रता पर खरी नहीं उतरीं थीं उनका नाम काटा गया। तो दोस्तों गढ़वा में ये बड़ा बदलाव हुआ है और अब सवाल ये है कि बाकी जिलों में क्या होगा।
5 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ, जानिए क्यों
Maiya Samman Yojana Status Check कैसे करें
अगर आप जानना चाहती हैं कि मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त आपके खाते में आएगी या आपका नाम सूची में है या नहीं तो नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें-
- Maiya Samman Yojana Status चेक करने के लिए आप सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए।
- वेबसाइट खुल जाने के बाद होमपेज पर लाभार्थी स्टेटस चेक करें का ऑप्शन ढूंढकर उस पर क्लिक कर दीजिए।
- और फिर अब आप वहाँ अपना वह रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर भरिए जो आपने फॉर्म में Use किए थे।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे वहाँ भरकर वेबसाइट पर सत्यापित कर दीजिए।
- इतना करने के बाद अप आप ओटीपी डालकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- फिर आपके सामने आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगा जिसमें पता चलेगा कि आप पात्र हैं या नहीं।