Ladki Bahin Yojana 8th Kist Extended: अगर आप महाराष्ट्र की महिला हैं और मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना मे आवेदन की हैं। और इस योजना के हर किस्त को पाने का बेसब्री से इंतजार करती हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता जो आपके घर के कुछ जरूरी खर्चों को पूरा करने में आपका काफी मदद करती है। वो अब नए अपडेट के साथ आपके खाते में आने वाली है।
फरवरी की 8वीं किस्त में देरी की वजह से कई बहनें परेशान हो गई थीं लेकिन सरकार ने अब इस इंतजार को खत्म करने का फैसला लिया है। साथ ही आपको सावधान रहना भी जरूरी है। इस योजना ने महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप मे कफी मदद दी है लेकिन हाल ही में हुए जांच और तकनीकी दिक्कतों की वजह से सभी महिलाओं की 8वीं किस्त अटक गई थी।
अब सरकार इसे ठीक करने के लिए काम कर रही है जिससे जल्द ही आपके खाते में रुका हुआ पैसा आने का आशा है। लेकिन कुछ बहनों के लिए बुरी खबर भी है क्योंकि 9 लाख तक महिलाएं इस बार योजना से बाहर हो सकती हैं। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप ये जान सकें कि ये पैसा कब आएगा और इसे पाने के लिए क्या करना होगा।
Ladki Bahin Yojana 8th Kist Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 8th Kist |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना |
शुरूआत | 17 अगस्त 2024 |
राशि | 1500 रुपये प्रति माह |
लाभार्थी | 21-65 साल की महिलाएं |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
राज्य | महाराष्ट्र |
नई अपडेट | मार्च में 3000 रुपये |
आधिकारिक वेबसाईट | यहाँ क्लिक करें |
Ladki Bahin Yojana 8th Kist 2025
महाराष्ट्र सरकार की लाड़की बहिन योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की राशि दी जा रही है। लेकिन फरवरी 2025 खत्म होने के बाद भी कई बहनों के खाते में 8वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा जिससे महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। कुछ तकनीकी दिक्कतों और आवेदन की जांच मे देरी की वजह से ये पैसा रुका था।
जिसका लाभार्थी महिलायें बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। अब सरकार ने इसके लिए एक बड़ा फैसला लिया है कि हो रही भुगतान की इस देरी को खत्म करते हुए बकाया राशि जल्द ही महिलों को दी जाएगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फरवरी की किस्त कब तक आएगी और इसके साथ क्या नया अपडेट है।
5 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ, जानिए क्यों
9 लाख महिलाओं पर खतरा, जानिए क्या है कारण
दोस्तों मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में कई ऐसी महिलाये भी आवेदन की हैं जो नियमों को तोड़ते हुए इस योजना का लाभ ले रही थीं। सरकार ने अब इनकी जांच करना शुरू कर दी है ताकि सिर्फ सही महिलाओं को ही इस योजना का पैसा मिले। अब तक 5 लाख से ज्यादा महिलाओं के आवेदन अपात्र घोषित हो चुके हैं और ये संख्या 9 लाख तक जा सकती है।
इस योजना से वे महिलायें बाहर होंगी जिनके पास चार पहिया वाहन हैं या फिर उनके परिवार की आय 2.5 लाख से ज्यादा है या वो दूसरी किसी सरकारी योजनाओं से लाभ ले रही हैं उनकी जांच अब अच्छे से हो रही है। इसका मतलब है कि ऐसी सभी महिलाओं को इस बार पैसा नहीं मिलेगा इसलिए अब आपको अपनी पात्रता जरूर चेक करना चाहिए।
लाभ मिलने पर रोक, जानिए क्या है अपडेट
महाराष्ट्र के अलग अलग जगहों पर लाड़की बहिन योजना के आवेदनों की जांच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। जिन बहनों के पास चार पहिया गाड़ी है या जो किसी दूसरी सरकारी योजना से आर्थिक मदद ले रही हैं उनके आवेदनों पर अब रोक लगाई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच प्रक्रिया का काम अभी पूरी नहीं हुआ है जिसकी वजह से फरवरी की 8वीं किस्त अब तक जारी नहीं हुई। सरकार का कहना है कि जैसे ही जांच का काम पूरा हो जायेगा वैसे ही सभी सही पात्र महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
लाडकी बहिन योजना जिलेवार लाभार्थी सूची जारी, अपना नाम ऐसे देखें
अब मिलेंगे 3000 रुपये, जानिए क्या है जरूरी सूचना
जिन बहनों को लाड़की बहिन योजना की फरवरी की 8वीं किस्त अभी तक नहीं मिली उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। खबरों के अनुसार मार्च 2025 के पहले हफ्ते में सरकार फरवरी और मार्च की राशि एक साथ देगी यानी कुल 3000 रुपये आपके खाते में आएंगे।
ये बकाया राशि उन सभी पात्र बहनों को मिलेगी जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है। तो अपने बैंक खाते को चेक करने के लिए तैयार रहें और यह पता करें कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक तो है ना। ये 3000 रुपये आपके खाते मे डायरेक्ट भेजी जाएगी।