PM Ujjwala Yojana E KYC 2025: अगर आप उन लाखों महिलाओं में से हैं जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन और सब्सिडी का फायदा उठा रही हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने इस योजना को और फायदेमंद बनाने के लिए ई केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है।
अगर आप समय पर अपने ई केवाईसी के काम को पूरा नहीं करतीं तो आपकी गैस सब्सिडी बंद हो सकती है। जिससे आपको गैस सब्सिडी का पैसा नहीं मिलेगा। यहाँ हम आपको आसान तरीके से बताएंगे कि ये ई केवाईसी ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करनी है। इसलिए सभी जानकारी पाने के लिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढिए।
PM Ujjwala Yojana E KYC Overview
पोस्ट का नाम | PM Ujjwala Yojana E KYC |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना |
शुरूआत | 1 मई 2016 |
लाभ | फ्री LPG और सब्सिडी |
ई केवाईसी शुरू | 2025 में अनिवार्य |
उद्देश्य | सही लाभार्थियों की पहचान |
तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
जरूरी दस्तावेज | आधार, गैस कंजूमर नंबर |
भारत गैस की वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
PM Ujjwala Yojana E KYC 2025
हमारे देश में आज भी कई परिवार लकड़ी और कोयले के चूल्हों पर खाना बनाते हैं जिससे न सिर्फ प्रदूषण बढ़ता है बल्कि महिलाओं को सांस से जुड़ी हुई बीमारियाँ भी झेलनी पड़ती हैं। इस समस्या से बचने के लिए 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू हुई जिसमें पात्र महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है। बाद में सब्सिडी भी शुरू हुई ताकि गैस रिफिलिंग आसान हो।
2021 में शुरू हुए उज्ज्वला 2.0 ने इसे और बढ़ाया जिसमें पहली रिफिल और चूल्हा मुफ्त मिलता है। लेकिन कुछ लोग फर्जी कागजों से लाभ ले रहे थे जिससे सरकार पर सब्सिडी का बोझ बढ़ गया। अब इसे रोकने के लिए सरकार ने ई केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है ताकि सिर्फ सही लाभार्थी महिलाओं को ही मदद मिले।
महिलाओं को मिल रहा है फ्री गैस कनेक्शन और कई लाभ, जानिए कैसे करें अप्लाई
PM Ujjwala Yojana E KYC के लिए पात्रता एवं दस्तावेज
पात्रता
- PM Ujjwala Yojana मे पात्रता ये है कि कनेक्शन सिर्फ महिला के नाम पर होना चाहिए।
- और उस महिला के परिवार में पहले से कोई दूसरी LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
- साथ ही ये भी जरूरी है कि वे बीपीएल, अनुसूचित जाति/जनजाति, अंत्योदय या PMAY लाभार्थी हों।
- और साथ ही उस आवेदक महिला की उम्र 18 साल या उससे अधिक होना चाहिए।
- तथा उस महिला के परिवार का नाम SECC-2011 डेटा में जरूर होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- गैस कंजूमर नंबर
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Ujjwala Yojana E KYC Online करने का तरीका
- PM Ujjwala Yojana मे ई केवाईसी करने के लिए आप सबसे पहले गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
- और दिए वहाँ आप अपना गैस कंजूमर नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को भर दीजिए।
- इसके बाद अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे भरकर वेरीफाई कर लीजिए।
- इसके बाद अपना आधार नंबर भरिए और Submit पर क्लिक कर दीजिए।
- अब बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए आपको फिंगरप्रिंट या आंखों का स्कैन कर लीजिए।
- और फिर अब प्रक्रिया पूरी होने पर आपके स्क्रीन पर कन्फर्मेशन का दिखेगा।
- और जरूरी है कि आप इसे पूरा करने के लिए समयसीमा का ध्यान रखें।
- इसके अलावा भी आप भारत गैस की अधिकारीक वेबसाइट से भी अपना ई केवाईसी कर सकते हैं।
- इसके लिए आप ऊपर दिए गए अधिकारीक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर दीजिए।
- उसके बाद होमपेज पर Check if you need KYC या E KYC का ऑप्शन खोजकर उस पर क्लिक कर दीजिए।
- अब अगले पेज पर आप Click here to download KYC form के ऑप्शन पर CLICK कर दीजिए।
- उसके बाद आपके स्क्रीन पर फार्म का पीडीएफ खुल जाएगा उसे डाउनलोड करके प्रिन्ट निकाल लीजिए।
जानिए आपको सब्सिडी मिली या नहीं, केवल यहाँ से करें चेक
PM Ujjwala Yojana E KYC Offline करने का तरीका
- PM Ujjwala Yojana मे ऑफलाइन ई केवाईसी करने के लिए अप अपने गैस रजिस्टर्ड एजेंसी पर जाइए।
- तथा आप अपने साथ आधार कार्ड, गैस किताब और जरूरी दस्तावेज को भी ले जाइए।
- अब वहाँ पर मौजूद किसी कर्मचारी से अपना ई केवाईसी करने को कहिए।
- फिर वह कर्मचारी आपसे आपका दस्तावेज मांगेगा जिसे आप उन्हें दे दीजिए।
- अब आपके उंगलियों और आंखों को स्कैन आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन पूरा होने पर आपको बताया जाएगा कि आपका ई केवाईसी पूरा हो गया है।
- ये काम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होता है तो आप समय का भी ध्यान रखिएगा।
PM Ujjwala Yojana E KYC Status Check कैसे करें
- PM Ujjwala Yojana E KYC Status चेक करने के लिए आप सबसे पहले भारत गैस की वेबसाइट पर जाइए।
- वहाँ जाने के बाद होमपेज पर LPG Services का ऑप्शन चुनकर उस पर क्लिक कर दीजिए।
- और फिर अगले पेज पर Check if you need KYC पर क्लिक कर दीजिए।
- फिर आप अपना गैस कंजूमर नंबर और मोबाइल नंबर को वहाँ भर दीजिए।
- उसके बाद अपने मोबाईल पर आए ओटीपी को भरकर लॉगिन कर लीजिए।
- इसके बाद आपको KYC Status का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर दीजिए।
- अब आपका स्टेटस आपके स्क्रीन पर आ जाएगा अगर पूरा हुआ तो Verified दिखेगा।
- और अगर अभी पेंडिंग है तो थोड़ा इंतजार करें या अपने गैस एजेंसी से संपर्क करें।