Ladki Bahin 8th Installment Update: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक पात्र महिला को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने 1500 रुपये की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करती है।
अब तक सात किस्तों के पैसे लाभार्थियों के खातों में जमा किए जा चुके हैं और अब सभी महिलाएं आठवीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। लेकिन फरवरी महीना बीत जाने के बावजूद महिलाओं के खाते में अभी तक यह राशि नहीं आई है जिससे लाभार्थियों के बीच चिंता बढ़ गई है।
इसी बीच महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार अब आठवीं किस्त के साथ साथ मार्च महीने की किस्त को भी जारी करने की योजना बना रही है यानी पात्र महिलाओं को एक बार में 3000 रुपये की राशि मिलेगी।
आगे इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस कारण से 8वीं किस्त का पैसा रोका गया, कौन सी महिलाएं 3000 रुपये की डबल किस्त पाएंगी और किन महिलाओं को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Ladki Bahin 8th Installment Update Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin 8th Installment Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना |
शुरूआत | 28 जून 2024 |
राशि | 1500 रुपये प्रति माह |
नया अपडेट | 3000 रुपये फरवरी+मार्च |
लाभार्थी | 21-65 साल की महिलाएं |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
राज्य | महाराष्ट्र |
आधिकारिक वेबसाईट | यहाँ क्लिक करें |
Ladki Bahin 8th Installment Update 2025
महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजती है। अब तक सरकार द्वारा इस योजना के सात किस्तों का भुगतान किया जा चुका है।
इसी बीच सरकार की ओर से एक बड़ी खबर आई है, सरकार अब महिलाओं के खातों में एक साथ 3000 रुपये ट्रांसफर करने वाली है। यानी फरवरी और मार्च महीने की राशि एक साथ मार्च के पहले सप्ताह में भेजी जाएगी। इसलिए सभी बहनों को यह जानना जरूरी है कि उन्हें 3000 की राशि मिलेगी या नहीं।
Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply Link Official Website, Direct Link से करें आवेदन
8वीं किस्त का पैसा क्यों नहीं आया, जानिए कारण
फरवरी 2025 की आठवीं किस्त अब तक महिलाओं के खातों में जमा नहीं हुई है, जिससे महिलाएं चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना से जुड़े कुछ गड़बड़ियों की पहचान की है। सरकार को यह पता चला है कि कई ऐसी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही थीं जो योजना की पात्रता को पूरा नहीं करती थीं।
ऐसे में सरकार ने सभी लाभार्थियों की जांच शुरू कर दी है। अब तक सरकार 5 लाख से अधिक महिलाओं को अपात्र घोषित कर चुकी है और अभी भी जांच प्रक्रिया चल रही है। इस वजह से फरवरी महीने की किस्त रोक दी गई थी।
9 लाख महिलाएं होंगी अपात्र, जानिए क्या है अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के तहत स्वीकृत आवेदनों की दोबारा जांच कर रही है। सरकार को संदेह है कि कई महिलाओं ने गलत जानकारी देकर योजना का लाभ उठाया है। अब तक की जांच में 5 लाख से अधिक महिलाएं अपात्र घोषित की जा चुकी हैं और अनुमान है कि कुल 9 लाख महिलाएं इस योजना से बाहर हो सकती हैं।
लाडकी बहिन योजना जिलेवार लाभार्थी सूची जारी, अपना नाम ऐसे देखें
अब मिलेंगे 3000 रुपये, सभी के लिए खुशखबरी
फरवरी का महीना खत्म हो गया है और अभी तक लाभार्थियों के खाते में आठवीं किस्त का पैसा जमा नहीं हुआ है। लेकिन अब उनके लिए एक राहत भरी खबर आई है। सरकार ने यह फैसला लिया है कि फरवरी और मार्च महीने की किस्त को एक साथ जारी किया जाएगा। यानी अब पात्र महिलाओं के बैंक खाते में कुल 3000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह भुगतान मार्च महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में किया जाएगा।
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 3000 रुपये
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को दिया जाता है जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करती हैं। ऐसे में जिन बहनों के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं है या वे विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त एवं निराश्रित महिलायें हैं, केवल इनको ही इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।