Maiya Samman Yojana Holi Update: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का त्योहार होता है और इस बार झारखंड सरकार की तरफ से राज्य की महिलाओं को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार उन महिलाओं को 5000 रुपये की राशि दे रही है जो इस योजना के तहत पहले से पंजीकृत हैं।
यह राशि दो महीने यानी जनवरी और फरवरी की रुकी किस्तों का भुगतान होगी जिसे सरकार होली से पहले महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने जा रही है। राज्य सरकार इस योजना को महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाई थी ताकि हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि देती है।
लेकिन अब राज्य सरकार ने क्लियर कर दिया है कि यह 5000 रुपये की रकम महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। इससे महिलाएं होली की तैयारियों को और अच्छे से कर सकेंगी। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके।
Maiya Samman Yojana Holi Update 2025
झारखंड राज्य की सरकार हेमंत सोरेन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि 60 लाख महिलाओं को होली से पहले 5000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जनवरी और फरवरी की दो किस्तों का भुगतान सरकार एक साथ करने जा रही है। यह योजना झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसका उद्देश्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
पिछले दो महीनों से महिलाओं को इस योजना के तहत पैसा नहीं मिल पाया था। लेकिन अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 मार्च से पहले 5000 रुपये की यह सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार ने यह भी कहा है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही यह पैसा जारी किया जाएगा ताकि सिर्फ पात्र लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिल सके।
बड़ी खुशखबरी, बकाया राशि इस दिन मिलेगी, जानिए क्या है नया अपडेट
होली से पहले मिलेगा पैसा, जानिए क्या है अपडेट
झारखंड सरकार ने क्लेयर कर दिया है कि 15 मार्च तक सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में यह पैसा जमा कर दिया जाएगा। राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने विधानसभा में इस बात की पुष्टि की है कि होली से पहले ही महिलाओं को यह 5000 रुपये की सहायता राशि मिल जाएगी।
लेकिन भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सरकार से यह सवाल किया था कि होली 14-15 मार्च को है तो पैसा अगर पहले मिल जाता तो महिलाएं त्योहार की तैयारियों को बेहतर तरीके से कर पातीं। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पैसा होली से पहले ही भेज दिया जाएगा ताकि महिलाएं त्योहार की खुशियों को और अच्छे से मना सकें।
विधवा और दिव्यांग महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
विधवा और दिव्यांग महिलाओं को लेकर भी सरकार से सवाल पूछा गया था। विधायक सीपी सिंह ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया कि झारखंड की विधवा महिलाओं को 1000 रुपये पेंशन तो मिलती है लेकिन क्या 18 से 50 साल की विधवा महिलाओं और दिव्यांग बहनों को भी मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये मिल सकते हैं।
इसके जवाब में मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि विधवाओं के पुनर्विवाह के लिए राज्य सरकार 2 लाख रुपये देती है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से इतनी ही राशि की मांग की जा रही है जिससे विधवाओं को कुल 5000 रुपये तक की सहायता दी जा सके। लेकिन सीपी सिंह ने सरकार से फिर पूछा कि क्या मंईयां सम्मान योजना केंद्र सरकार से पूछकर शुरू की गई थी। इस पर मंत्री ने दोबारा भरोसा दिलाया कि होली से पहले हर हाल में पैसा जारी कर दिया जाएगा।
इस वजह से नहीं मिल रहा 2500 का लाभ, ऐसे चेक करें पेमेंट फेलियर लिस्ट
अगर आपका पैसा नहीं मिला तो जानिए क्या करें
अगर आपके खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आया है तो इसकी कुछ मुख्य वजहें हो सकती हैं। जैसे अगर आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते से लिंक नहीं है तो DBT डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर काम नहीं करेगा। हो सकता है कि आपके दस्तावेजों की जांच अभी पूरी नहीं हुई हो। कभी कभी बैंक सर्वर या सरकारी पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पैसे आने में देरी हो सकती है।