Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Kist: लाखों महिलाओं को फरवरी-मार्च की किस्त नहीं मिलेगी, देखिए बड़ी खबर

Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Kist: महाराष्ट्र सरकार की लाड़की बहिन योजना से हर महीने लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बनाई गई थी जो गरीब परिवारों से हैं। सरकार हर महीने 1500 रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेज रही है। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि फरवरी और मार्च महीने की किस्त लाखों महिलाओं को नहीं मिलेगी।

राज्य सरकार ने हाल ही में योजना से जुड़े आवेदनों की जांच प्रक्रिया शुरू की थी जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। इन महिलाओं को अब फरवरी और मार्च की किस्त नहीं दी जाएगी। आखिर किन महिलाओं को किस्त नहीं मिलेगी और सरकार ने ऐसा क्यों किया है, इस बारे में पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Kist Overview

पोस्ट का नाम Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Kist
योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना
किस्त का नाम8वीं और 9वीं किस्त (फरवरी और मार्च)
किस्त की राशि1500 रुपये प्रति माह (3000 रुपये दो किस्त का )
फरवरी मार्च की किस्त मिलने की तारीख8 मार्च 2025 (महिला दिवस)
अपात्र महिलाएं5 लाख से अधिक (संभावित संख्या 9 लाख तक हो सकती है)
आधिकारिक घोषणामहिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने दी जानकारी
आधिकारी वेबसाईट यहाँ क्लिक करें

Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Kist 2025

महाराष्ट्र सरकार की Ladki Bahin Yojana से जुड़ी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सरकार फरवरी और मार्च महीने की किस्त जारी करने वाली है लेकिन सभी लाभार्थियों को यह राशि नहीं मिलेगी। बड़ी संख्या में महिलाएं जिन्होंने इस योजना का लाभ लिया है और जांच प्रक्रिया के बाद अपात्र पाई गई हैं। सरकार अब ऐसी महिलाओं को योजना से बाहर कर रही है और फरवरी मार्च की किस्त का पैसा उनके खातों में नहीं भेजा जाएगा।

अब तक सरकार इस योजना के तहत सात किस्तों का भुगतान कर चुकी है। लेकिन अब राज्य सरकार ने सभी लाभार्थियों की जांच शुरू की जिसमें यह पाया गया कि कई महिलाएं योजना की शर्तों को पूरा नहीं कर रही थीं। इसलिए अब 5 लाख से अधिक महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है। यह संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी जांच प्रक्रिया चल रही है।

लाखों आवेदन हुए अपात्र घोषित, यहाँ से जल्दी चेक करें अपना नाम

फरवरी और मार्च की किस्त जानिए कब मिलेगा

फरवरी का महीना खत्म हो चुका है लेकिन अब तक महिलाओं को फरवरी महीने की किस्त नहीं मिली है। सरकार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लड़की बहिन योजना के तहत लाभार्थियों के आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है।

यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और महिलाओं को महिला दिवस (8 मार्च 2025) के दिन फरवरी और मार्च की संयुक्त किस्त का 3000 रुपये उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। इस बारे में महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी है।

लाडकी बहिन योजना जिलेवार लाभार्थी सूची जारी, अपना नाम ऐसे देखें

लाडली बहनों के लिए बुरी खबर

महाराष्ट्र सरकार की माझी लाडकी बहिन योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता देना था। सरकार हर महीने 1500 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजती है जिससे महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। अब तक योजना के तहत 7 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है लेकिन अब सरकार को यह पता चला कि कई महिलाएं बिना पात्रता के इस योजना का लाभ ले रही थीं।

सरकार ने जब जांच शुरू की तो यह सामने आया कि 5 लाख से अधिक महिलाएं अपात्र पाई गई हैं और यह आंकड़ा 9 लाख तक पहुंच सकता है। इसलिए अब ऐसी महिलाओं को फरवरी और मार्च की किस्त नहीं मिलेगी। यह उन महिलाओं के लिए बड़ा झटका है जिन्होंने इस योजना के अंतर्गत हर महीने 1500 रुपये की मदद पाई थी।

इस तरह लड़की बहिन योजना के तहत फरवरी और मार्च की किस्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यदि आप इस योजना के तहत लाभार्थी हैं तो अपने बैंक खाते की स्थिति और पात्रता की जांच जरूर करें। अपात्र महिलाओं को आगे किस्त नहीं मिलेगी लेकिन जो महिलाएं पात्र हैं उन्हें 8 मार्च 2025 से 3000 रुपये की राशि भेजनी शुरू हो जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon