Abua Awas Yojana 2025: हमारे देश में हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का पक्का घर हो जहां वह अपने परिवार के साथ चैन की जिंदगी बिता सके लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता। इसी समस्या को हल करने के लिए झारखंड सरकार ने Abua Awas Yojana 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के उन गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा जो अब तक किसी भी आवास योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं।
झारखंड सरकार ने इस योजना की घोषणा 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की थी जिसका उद्देश्य राज्य के लाखों गरीब परिवारों को एक बेहतरीन 3 कमरों का पक्का घर प्रदान करना है। इस योजना में उन लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY के लाभ से वंचित रह गए थे। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और इसके लिए आवेदन, दस्तावेज़ और पात्रता की जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Abua Awas Yojana 2025 Overview
पोस्ट का नाम | Abua Awas Yojana 2025 |
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना |
राज्य का नाम | झारखंड |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार |
योजना का उद्देश्य | गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करना |
योजना की घोषणा | 77वें स्वतंत्रता दिवस पर |
लाभ पाने वाले परिवार | 8 लाख से अधिक |
प्रत्येक घर की लागत | 2,00,000 रूपये |
आवास की किस्तें | 4 किस्तों में |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
Abua Awas Yojana Online Form 2025
झारखंड सरकार लगातार राज्य के नागरिकों के कल्याण के लिए नई नई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं की कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने अबुआ आवास योजना शुरू की है जिसका मकसद राज्य के हर जरूरतमंद व्यक्ति को अपना पक्का मकान उपलब्ध कराना है।
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा उन परिवारों को मिलेगा जो अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY के तहत मकान पाने से वंचित रह गए थे। यानी कि अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था और आपका नाम उसमें नहीं आया तो अबुआ आवास योजना के तहत आपको पक्का मकान दिया जाएगा।
राज्य सरकार का लक्ष्य 2026 तक 8 लाख गरीब परिवारों को इस योजना के अंतर्गत घर उपलब्ध कराना है। सरकार द्वारा इस योजना की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी ताकि वे अपने मकान का निर्माण बिना किसी समस्या के पूरा कर सकें।
मजदूरों को हर हफ्ते मिलेंगे ₹2539, बस यहाँ और ऐसे करना होगा आवेदन
झारखंड अबुआ आवास योजना में कब और कितना पैसा मिलेगा
अबुआ आवास योजना के तहत लाभार्थियों को 2,00,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिसे चार अलग-अलग किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त, योजना की पहली किस्त के रूप में 30,000 रूपये लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे जिससे मकान की नींव का निर्माण किया जाएगा।
दूसरी किस्त, जब घर का प्लिंथ लेवल तैयार हो जाएगा, तब दूसरी किस्त में 50,000 रूपये जारी किए जाएंगे जिससे लिंटर का काम पूरा किया जाएगा।
तीसरी किस्त, तीसरी किस्त में 1,00,000 रूपये की राशि लाभार्थी को दी जाएगी जिससे छत की ढलाई, दरवाजे, खिड़कियां आदि लगवाने का काम पूरा होगा।
चौथी किस्त, अंतिम किस्त में 20,000 रूपये दिए जाएंगे जो मकान की पूरी तरह से फिनिशिंग के बाद ही जारी किए जाएंगे।
Abua Awas की दूसरी किस्त ₹50,000 मिलना शुरू, ऐसे करें स्टेटस चेक
Abua Awas Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी जिससे वे बिना कर्ज लिए अपना घर बना सकेंगे।
- अगर कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गया है तो उसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिससे कोई भी गरीब परिवार बेघर न रहे।
- योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को सीधा बैंक खाते में राशि दी जाएगी जिससे बिचौलियों और भ्रष्टाचार से बचा जा सके।
- झारखंड सरकार इस योजना के जरिए 8 लाख से ज्यादा परिवारों को घर देने की योजना बना रही है।
- इस योजना के तहत तीन कमरों वाले पक्के मकान दिए जाएंगे जिनमें एक किचन भी होगा।
Abua Awas Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा।
- इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं।
- आवेदक के पास झारखंड सरकार द्वारा जारी किया गया बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
- और साथ ही आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल उन्हीं परिवारों को घर दिया जाएगा, जिनके पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं है।
Abua Awas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- बीपीएल राशन कार्ड
- बैंक पासबुक और अकाउंट डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
Abua Awas Yojana Online Apply 2025
- सबसे पहले आप सभी लोग झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- और फिर उसके बाद होमपेज पर अबुआ आवास योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स आदि।
- और उसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
- फिर उसके बाद आवेदन जमा करने के बाद एक रसीद प्राप्त होगी जिसे भविष्य के लिए संभाल कर रख लें।
- इसके बाद आपका आवेदन सरकार द्वारा सत्यापित किया जाएगा और यदि आप योग्य पाए जाते हैं तो आपके खाते में पहली किस्त की राशि भेज दी जाएगी।