E Shram Card Bhatta 2025: भारत के श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। सरकार ने ईश्रम कार्ड धारकों के लिए 2025 में भत्ते की योजना को फिर से लागू कर दिया है। इस योजना के तहत श्रमिकों को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह योजना उन लोगों के लिए है जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। ई-श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ प्रदान करना है। यह योजना उन्हें वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य बीमा और अन्य सुविधाएं देकर उनके जीवन को आसान बनाती है।
यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो चिंता की कोई बात नहीं है। इस लेख में हम आपको E Shram Card Bhatta 2025 से जुड़ी हर जानकारी देंगे जिससे आप भी इसका लाभ उठा सकें इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें और जानें कि कैसे आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते सकते हैं।
E Shram Card Bhatta 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | E Shram Card Bhatta 2025 |
योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड योजना |
लाभार्थी | अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिक |
भत्ता राशि | ₹1000 प्रति माह |
अन्य लाभ | 2 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा |
पेंशन योजना | 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000/माह |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभ वितरण | DBT के माध्यम से |
पंजीकरण की वर्तमान स्थिति | 44 करोड़ से अधिक श्रमिक पंजीकृत |
आधिकारिक वेबसाईट | https://eshram.gov.in/ |
E Shram Card Bhatta 2025
सरकार ने ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए आर्थिक सहायता को फिर से शुरू कर दिया है। अब जिन श्रमिकों ने आवेदन किया है उनके बैंक खातों में ₹1000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जा रही है। यह राशि DBT यानि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से श्रमिकों को प्रदान की जा रही है।
ई-श्रम योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके साथ ही यह योजना स्वास्थ्य बीमा और पेंशन जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान करती है। अब तक इस योजना के तहत 44 करोड़ से अधिक श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं।
इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को 2 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 मासिक पेंशन का लाभ भी मिलेगा। यह योजना श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बहुत बढ़िया काम कर रही है।
अब सरकार बेरोजगार लड़कों को देगी 10 हजार हर महीने, बस ऐसे करें आवेदन
E Shram Card Bhatta 2025 के लाभ
ई-श्रम कार्ड योजना के तहत श्रमिकों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं-
- इस योजना के तहत प्रत्येक श्रमिक को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- श्रमिकों को ₹2 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा भी मिलता है जो किसी भी आकस्मिक दुर्घटना में उनके परिवार की मदद करता है।
- 60 वर्ष की आयु के बाद श्रमिकों को ₹3000 की मासिक पेंशन दी जाती है जिससे उन्हें वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
- और साथ ही पंजीकरण के बाद श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।
- इसी के साथ ई-श्रम कार्ड धारक बच्चों की शिक्षा के लिए भी विशेष योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- और महिलाओं और दिव्यांग श्रमिकों के लिए अतिरिक्त लाभ प्रदान किए जाते हैं।
- और याद रखें आकस्मिक दुर्घटनाओं में आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
E Shram Card Bhatta 2025 के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- श्रमिक प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
इस दिन आएंगे 19वीं किस्त के 2000 रूपये, 2 मिनट में चेक करें स्टेटस
E Shram Card Bhatta 2025 Eligibility
इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता इस प्रकार है-
- इस के लिए आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए जैसे निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक आदि।
- और साथ ही आवेदक के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- और याद रहे आवेदक किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
- और दोस्तों केवल भारतीय नागरिक ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक का नाम किसी राज्य या केंद्र सरकार की श्रमिक सूची में होना चाहिए।
E Shram Card Bhatta 2025 के लिए आवेदन कैसे करें
यदि आप ई-श्रम कार्ड भत्ता 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीकों को ध्यान से फॉलो करें-
- सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- और फिर इसके बाद OTP के माध्यम से सत्यापन करें।
- इसके बाद श्रमिक का कार्य क्षेत्र जैसे (निर्माण कार्य, कृषि, घरेलू कामकाज आदि) और आय से संबंधित जानकारी भरें।
- उसके बाद अपने बैंक खाते की जानकारी जैसे खाता संख्या और IFSC कोड दर्ज करें ताकि भत्ता राशि सीधे आपके खाते में ट्रांसफर की जा सके।
- और फिर मांगे गए सभी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता और श्रमिक प्रमाण पत्र को पोर्टल पर अपलोड करें।
- फिर फॉर्म को पूरा भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक यूनिक आईडी कार्ड जारी किया जाएगा।
- उसके बाद आपको एक SMS या ईमेल प्राप्त होगा जिसमें आपकी रजिस्ट्रेशन आईडी का विवरण रहेगा।
E Shram Card Bhatta 2025 List Check कैसे करें
ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना 2025 के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैं –
- सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- और फिर होमपेज पर लाभार्थी सूची या Payment Status Check विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करनी होगी जो आपको आवेदन के समय प्राप्त हुई थी।
- उसके बाद आधार नंबर या आईडी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इतना सब करने के बाद आपके सामने पूरा स्टैटस आ जाएगा ।
- यदि आपका नाम सूची में है तो आप यह भी देख सकते हैं कि आपको कितनी राशि ट्रांसफर की गई है और यह राशि कब आपके बैंक खाते में जमा की जाएगी।
- लाभार्थी सूची की स्थिति को बार-बार देखने के लिए आपको अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या आधार नंबर को use करना होगा।
- यदि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
कलेंद्र कुमार ग्राम सलेया टिकर थाना हैदर नगर जिला पलामू राज झारखंड