Jharkhand Maiya Samman Budget: झारखंड की सियासत में इन दिनों हलचल मची हुई है और हर किसी की नजर 3 मार्च 2025 पर टिकी है। क्योंकि इस दिन झारखंड विधानसभा में नया बजट पेश होने वाला है और इसमें मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी घोषणा की उम्मीद की जा रही है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या इस बार कुछ बड़ा होने वाला है क्या 2 महीने से अटकी किस्तें अब खातों में आएंगी
झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे उनको पूरा करने का समय आ गया है। मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये देने का प्लान तो पहले से था लेकिन पिछले दो महीने से पैसे न आने की वजह से महिलाओं में थोड़ी बेचैनी है। अब खबर है कि 3 मार्च को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर जो नया बजट पेश करेंगे।
तो दोस्तों अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं या अपने परिवार की किसी महिला को इसका फायदा मिलता है तो ये लेख आपके लिए बहुत जरूरी है। हम आपको बताएंगे कि बजट में क्या खास हो सकता है आपकी किस्त कब तक आएगी और अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक करना है। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप कोई भी अपडेट मिस न करें।
Jharkhand Maiya Samman Budget Overview
पोस्ट का नाम | Jharkhand Maiya Samman Budget |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
बजट सत्र शुरू | 24 फरवरी 2025 |
बजट पेश करने की तारीख | 3 मार्च 2025 |
मासिक राशि | 2500 रुपये |
लाभार्थी | 58 लाख से ज्यादा महिलाएं |
वित्त मंत्री | राधा कृष्ण किशोर |
सरकार | हेमंत सोरेन सरकार |
आधिकारिक वेबसाईट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Jharkhand Maiya Samman Budget 2025
दोस्तों झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी 2025 से शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के भाषण से हुई जिसमें सरकार ने अपने रोडमैप का जिक्र किया। लेकिन असली चर्चा 3 मार्च को होने वाली है जब वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर नया बजट पेश करेंगे।
ये बजट सिर्फ एक कागज नहीं बल्कि चुनावी वादों को हकीकत में बदलने की पहली सीढ़ी हो सकता है। चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ गठबंधन ने महिलाओं को आर्थिक मदद का भरोसा दिया था और इसी का असर था कि हेमंत सोरेन की सरकार ने शानदार बहुमत हासिल किया।
अब इस बजट में उन वादों को पूरा करने की कोशिश दिखेगी। मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का प्लान है और 3 मार्च को इसके लिए बड़ा ऐलान हो सकता है। सरकार चाहती है कि ये पैसा न सिर्फ महिलाओं के खाते में पहुंचे बल्कि उनके जीवन को बेहतर बनाने में भी मदद करे।
महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, मिलेंगे 7500 एक साथ, देखें क्या है नया अपडेट
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा अगली किस्त का पैसा
अगर आप झारखंड की मंईयां सम्मान योजना से जुड़े हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने साफ किया है कि जो महिलाएं इस योजना की पात्र हैं उन्हें ही पैसा मिलेगा। अगर आपको फरवरी 2025 में किस्त नहीं मिली तो घबराएं नहीं। लेकिन इसके लिए आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
साथ ही इसकी पात्रता की बात करें तो इसमें वो महिलाएं हैं जिन्होंने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और उनके सारे दस्तावेज सही हैं। अगर आपने अभी तक आधार लिंकिंग नहीं करवाई तो फटाफट अपने बैंक में जाकर ये काम पूरा कर लें। सरकार का प्लान है कि 3 मार्च के बजट के बाद इस योजना को और तेजी से लागू किया जाए।
जानिए आखिर 2 महीने से क्यों नहीं आया पैसा
झारखंड की 58 लाख से ज्यादा महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त का इंतजार कर रही हैं। हर महीने 2500 रुपये की जो राशि उनके खाते में आती थी वो जनवरी और फरवरी 2025 में नहीं पहुंची। इससे कई महिलाओं के घर का बजट गड़बड़ा गया है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर देरी क्यों हो रही है।
सरकार का कहना है कि किसी को भी योजना से बाहर नहीं किया गया है। देरी की वजह कुछ तकनीकी दिक्कतें और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया रही है। अब प्लान ये है कि जनवरी और फरवरी की बकाया राशि यानी 5000 रुपये एक साथ ट्रांसफर किए जाएंगे।
इन महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाया गया, इन्हें नहीं मिलेंगे 5000 रूपये
Maiya Samman List Kaise Check Kare
आप अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक करें इसके लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। बस अपने नजदीकी पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्र पर चले जाएं। वहां पहुंचकर वहां के कर्मचारियों से मंईयां सम्मान योजना की अपडेट हुई लिस्ट दिखाने को कहें। लिस्ट मिलने के बाद उसमें अपना नाम ध्यान से देखें। अगर आपका नाम उसमें है तो पक्का समझ लें कि आपकी किस्त जल्द ही आ जाएगी।
अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं मिलता तो परेशान न हों। कई बार सत्यापन की प्रक्रिया में देरी की वजह से नाम अगली लिस्ट में आता है। आप अपने दस्तावेज चेक करें और अगर कुछ गड़बड़ है तो उसे ठीक करवाएं। सरकार का मकसद हर पात्र महिला तक मदद पहुंचाना है। इन आसान स्टेप्स से आप अपनी स्थिति क्लियर कर सकते हैं और बजट के बाद की खुशखबरी का इंतजार कर सकते हैं।