Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding 2025: देश के विकास में महिलाओं का विशेष योगदान है इसलिए इनको मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर महीने ₹1500 की धनराशि दी जाती है।
हालांकि हाल ही में यह देखा गया है कि कई महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रही हैं क्योंकि उन्होंने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने आधार सीडिंग को अनिवार्य कर दिया है ताकि सभी योग्य महिलाएं समय पर योजना की धनराशि प्राप्त कर सकें।
इस लेख में हम Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding 2025 के तहत आधार सीडिंग, इसके लाभ, पात्रता, और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी देंगे इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप इस योजना का पूरा लाभ उठा सकें।
Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding 2025 |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
योजना किसने शुरू की | महाराष्ट्र सरकार |
उद्देश्य | महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता प्रदान करना |
कुल स्वीकृत आवेदन | 2 करोड़ 41 लाख 35 हजार 657 |
बिना लिंक किए बैंक खाते | 23 लाख 40 हजार |
योजना की किस्त राशि | ₹1500 (भविष्य में ₹2100 का वादा किया गया है) |
लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाईट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding 2025
इस योजना की हालिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र की 2 करोड़ 52 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। इनमें से लगभग 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं लेकिन अभी भी 23 लाख 40 हजार महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है।
यदि आपके खाते को आधार से लिंक नहीं किया गया है तो आप योजना के योग्य होने के बावजूद योजना की किस्त राशि प्राप्त नहीं कर पाएंगी। आधार लिंक करना सरकार की ओर से आवश्यक कर दिया गया है, जिससे यह योजना भ्रष्टाचार मुक्त योजना बन सके।
जो महिलाएं अभी तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराने में असफल रही हैं वे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे आधार सीडिंग कर सकती हैं। फिर ऐसा करने के बाद उन्हें योजना की मासिक किस्त ₹1500 का लाभ मिलने लगेगा।
पीएम आवास योजना की नई लिस्ट हुई जारी, बस 2 मिनट में करें चेक
Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding 2025 के लाभ
- जिन महिलाओं का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है वे योजना में योग्य होने के बावजूद इस आर्थिक सहायता से वंचित रह जाएंगी।
- क्योंकि प्रत्येक किस्त में लाभार्थियों को ₹1500 की धनराशि प्राप्त हुई है।
- आने वाली किस्त में सरकार ने वादा किया है कि अगली किस्त में महिलाओं को ₹2100 तक की राशि दी जाएगी जिससे वे अधिक आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
- आधार लिंक के जरिए योजना की राशि लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रांसफर होती है जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो जाती है।
- अब महिलाएं बैंक जाने की जगह ऑनलाइन ही आधार लिंक कर सकती हैं जिससे समय और पैसे की बचत होगी।
Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना के तहत आधार सीडिंग कराने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पंजीकरण संख्या
- संबंधित योजना की आवेदन स्लिप (जो आवेदन के दौरान मिली हो)।
- फोन नंबर (मोबाइल नंबर, जो योजना के अपडेट प्राप्त करने के लिए उपयोग होता है)
सहारा इंडिया का पेमेंट लिस्ट हुआ जारी, इनको मिल गए पैसे
Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding 2025 Eligibility
योजना के लाभ लेने के लिए कुछ विशेष पात्रता निर्धारित किए गए हैं-
- सबसे पहले इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं ही ले सकती हैं।
- योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम पात्र लाभार्थी सूची में दर्ज है।
- और साथ आवेदक महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- और महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना बहुत ही अनिवार्य है।
- महिला का परिवार गरीबी रेखा से नीचे BPL वर्ग में होना चाहिए।
- आवेदक को योजना के तहत सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding 2025 कैसे करें
यदि आप माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं तो इसकी वजह यह हो सकती है कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। नीचे दी गई तरीके को अपनाकर आप अपने बैंक खाते को आधार से सफलतापूर्वक लिंक कर सकती हैं-
- सबसे पहले एनपीसीआई (NPCI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर Consumer सेक्शन में जाएं और Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर अगले पेज पर आपको अपने बैंक का चयन करना होगा उस बैंक का नाम चुनें जिसमें आपका खाता है और जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं।
- अब आपको अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करना होगा। साथ ही दिए गए कैप्चा कोड को सही तरीके से भरें और Process बटन पर क्लिक करें।
- आपको नियम और शर्तों का एक पेज दिखाई देगा और फिर Agree and Continue बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- यदि आपका कोई अन्य बैंक खाता डीबीटी Direct Benefit Transfer से लिंक है तो उसकी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद OK बटन पर क्लिक करें। आपकी आधार सीडिंग रिक्वेस्ट सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी।
- रिक्वेस्ट पूरा होने के कुछ समय बाद आपका डीबीटी एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद योजना की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
इस दिन आएंगे 19वीं किस्त के 2000 रूपये, फाइनल डेट हुई जारी
Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding Status Check Kaise Kare
नीचे दी गई तरीके को फॉलो करके आप अपने आधार सीडिंग का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं-
- अपने डिवाइस पर एनपीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट npci.org.in पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिए गए Consumer सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर आपको Aadhaar Mapped Status नाम का विकल्प दिखाई देगा।
- फिर इस पर क्लिक करें ताकि आप अपने आधार और बैंक खाते की लिंकिंग स्थिति जांच सकें।
- अब मांगे गए स्थान पर अपना आधार कार्ड नंबर डालें इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरें और Check Status बटन पर क्लिक करें।
- आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को सही स्थान पर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ओटीपी सत्यापन के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां DBT ऑप्शन पर क्लिक करें। यह आपको आपके खाते की लिंकिंग स्टैटस के बारे में जानकारी देगा।
- यदि आपके स्टेटस में Active लिखा हुआ दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आपका आधार कार्ड सफलतापूर्वक आपके बैंक खाते से लिंक हो चुका है। यदि स्टेटस एक्टिव नहीं है तो आपको आधार सीडिंग प्रक्रिया को फिर से पूरा करना होगा।
Komal