Maiya Samman Yojana 6th Installment Released: दोस्तों मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। इस योजना ने अब तक लाखों महिलाओं की मदद की है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्रदान की है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है जो आर्थिक तंगी और रोज़गार की कमी का सामना कर रही थीं।
अब मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त जारी कर दी गई है जिससे लाखों महिलाओं के खाते में ₹2500 की धनराशि ट्रांसफर की गई है। पहले इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 दिए जाते थे लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर ₹2500 कर दी गई है जिससे महिलाओं को और अधिक लाभ हुआ है।
सरकार ने यह क्लियर कर दिया है कि 31 जनवरी से पहले सभी पात्र महिलाओं को यह राशि मिल जाए। इस लेख में हम आपको मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको योजना से जुड़े सभी अपडेट्स मिल सकें।
Maiya Samman Yojana 6th Installment Released Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 6th Installment Released 2025 |
योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
शुरू करने वाला | झारखंड राज्य सरकार |
किस्त संख्या | 6th किस्त |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखंड राज्य की महिलाएं |
लाभ | ₹2,500 प्रति माह |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 6th Installment Released 2025
मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त को लेकर बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने घोषणा की है कि यह किस्त 25 जनवरी 2025 से सभी लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। पहले इस योजना के तहत ₹1000 की राशि दी जाती थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है।
अब तक पांच किस्तें वितरित की जा चुकी हैं और सरकार ने इस छठी किस्त को सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली है। 31 जनवरी 2025 तक सभी लाभार्थियों के खाते में यह धनराशि जमा कर दी जाएगी।
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है। यह आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए एक मजबूत सहारा बन रही है खासकर उन महिलाओं के लिए जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं।
पीएम आवास योजना की नई लिस्ट फिर हुई जारी, यहां से चेक करे सूची !
Maiya Samman Yojana 6th Installment के लाभ
- मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त के अंतर्गत हर लाभार्थी महिला को ₹2500 की राशि प्रदान की जा रही है।
- अब तक इस योजना के तहत पांच किस्तें वितरित की जा चुकी हैं जिससे लाखों महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।
- जिन महिलाओं को पिछले किस्तों का पैसा नहीं मिला है उन्हें इस किस्त में वह राशि भी जोड़कर दी जा रही है।
6वीं किस्त में महिलाओं को कितने पैसे मिलेंगे
इस योजना के तहत महिलाओं को पहले चार किस्तों तक ₹1000 प्रति माह दिए जाते थे लेकिन पांचवी किस्त से इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया था। हाल ही में जारी हुई पांचवी किस्त का भुगतान दिसंबर महीने में किया गया था और इसके बाद अब छठी किस्त का वितरण शुरू हो रहा है।
इस बार लगभग ₹5000 की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जिन्हें पिछले चार और पांचवीं किस्त का पैसा नहीं मिला था इसलिए सभी लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खातों की जांच करें ताकि उन्हें समय पर धनराशि प्राप्त हो सके।
Sahara India Payment List: सहारा इंडिया का पेमेंट लिस्ट हुआ जारी, इनको मिल गए पैसे
Maiya Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना चाहिए)
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाईल नम्बर
- योजना का आवेदन फॉर्म
Maiya Samman Yojana 6th Installment Eligibility
अगर आप मंईयां सम्मान योजना के तहत छठी किस्त का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपको सरकार द्वारा तय की गई पात्रता को पूरा करना होगा। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है जो नीचे दिए गए पात्रता पर खरी उतरती हैं –
- योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जाता है जिनकी आयु 21 से 65 वर्ष के बीच है।
- लाभार्थी महिला को झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जो विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हैं।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता एकटिव और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ताकि सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जा सके।
- आधार कार्ड का लिंक होना और डीबीटी सुविधा का सक्रिय होना ये दोनों योजना के लिए बहुत जरूरी है।
Maiya Samman Yojana 6th Installment Status Check कैसे करें
अगर आप यह जानना चाहती हैं कि मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं तो आप स्टेटस चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके जान सकती हैं-
- सबसे पहले आप सभी लोग मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- और फिर होम पेज पर लाभार्थी स्टेटस चेक करने के लिए क्लिक करें।
- उसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर को दर्ज करें जो आपने योजना के आवेदन के समय दिया था।
- इसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा उसे वेबसाइट पर दर्ज करके वेरीफाई करें।
- फिर उसके बाद अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके छठी किस्त के भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।