Maiya Samman Yojana 7500 Not Received: 7500 रुपये नहीं मिला? तुरंत करें ये 2 काम, 24 घंटे में मिलेगा पैसा

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में सरकार ने घोषणा की थी कि होली के पहले सभी पात्र महिलाओं के खाते में 3 महीने की राशि यानी कुल 7500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

हालांकि, कई महिलाओं के बैंक खातों में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपके खाते में भी मईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि अब तक नहीं आई है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसके पीछे मुख्य वजह भौतिक सत्यापन (Physical Verification) और DBT (Direct Benefit Transfer) स्टेटस की स्थिति हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने इन दोनों चीजों को सही तरीके से पूरा नहीं किया है, तो आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको इस समस्या का समाधान देने जा रहे हैं। अगर आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Overview

लेख का नामMaiya Samman Yojana 7500 Not Received
योजना का नाममईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
लाभ की राशिहर महीने 2500 रुपये
कुल सहायता राशि7500 रुपये (3 महीने की राशि)
भुगतान का तरीकाDBT के तहत
स्थिति38 लाख महिलाओं को भुगतान हो चुका
बकाया भुगतान की तिथि31 मार्च 2025 तक
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received

मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।

सरकार ने होली के मौके पर लाभार्थियों के खाते में एक साथ तीन महीने की राशि यानी 7500 रुपये भेजने का निर्णय लिया था। जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो गया है, उनके खाते में यह राशि जमा हो गई है। लेकिन जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हुआ है या जिनका DBT स्टेटस इनएक्टिव है, उनके खाते में यह राशि अब तक नहीं आई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए करें, जैसे – बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा खर्च और घरेलू खर्च।

7500 रूपये की राशि किन-किन महिलाओं को मिलेगी, यहां से चेक करें लिस्ट

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता

अगर आप मईया सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –

  • लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 से अधिक और 50 वर्ष से कम होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना जरूरी है तभी लाभ मिलेगा।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
  • महिला के पास मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो बैंक खाते से लिंक हो।

मईया सम्मान योजना के लिए दस्तावेज

मईया सम्मान योजना के तहत भुगतान पाने के लिए लाभार्थी महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

10 जिलों का पैसा जारी, बाकी 14 जिलों का पैसा इस दिन मिलेगा

7500 रूपये नही मिला अब क्या करे?

अगर आपके बैंक खाते में मईया सम्मान योजना की राशि अब तक नहीं पहुंची है, तो इसके लिए आपको दो मुख्य काम करने होंगे –

भौतिक सत्यापन कैसे करें?

भौतिक सत्यापन (Physical Verification) का मतलब है कि आपके आवेदन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी –

  • सबसे पहले आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में चले जाएं।
  • जाने के बाद वहां पर योजना के संबंधित अधिकारी से संपर्क करना है।
  • इसके बाद आपको भौतिक सत्यापन फार्म प्राप्त होगा जिसमें पूछे जाने वाले सही जानकारी को भरना है।
  • आपको भौतिक सत्यापन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को एकत्रित करके संबंधित अधिकारी के पास जमा कर देना है।
  • जमा करने के बाद आपके आवेदन का Verification होगा।
  • वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाती है तो आपके खाते में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर किस्त की राशि जमा हो जाएगी।

DBT Status Check कैसे करें?

DBT स्टेटस चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • डीबीटी स्टेट्स चेक के लिए सबसे पहले आपको My Aadhaar की आधिकारिक वेबसाइट पर जान है।
  • अब आपको “Bank Seeding Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको 12 अंकों का आधार नंबर डालना है और “Send OTP” पर क्लिक करना है।
  • अब आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करना है।
  • अब आपके सामने आपका डीबीटी स्टेटस खुलकर आ जाएगा। अगर DBT स्टेटस Active है, तो पैसा जल्द ही आपके खाते में आ जाएगा।
  • अगर DBT स्टेटस Inactive है, तो आपको इसे तुरंत सक्रिय करने के लिए अपने बैंक से संपर्क करना होगा।

24 जिलों की पेमेंट लिस्ट जारी, देखिए आपके जिले में कितने लाभार्थियों को मिला लाभ

DBT Status Inactive होने पर क्या करें?

अगर DBT स्टेटस Inactive है, तो इसे सक्रिय करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करें –

  • DBT एक्टिव करने के लिए सबसे पहले आपको आधार कार्ड बैंक पासबुक के साथ अपने बैंक शाखा में चले जाना है।
  • जाने के बाद बैंक अधिकारी से संपर्क कर DBT एक्टिवेशन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरना है।
  • फिर फॉर्म के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करना है।
  • बैंक अधिकारी आपके DBT Status को अपडेट कर देंगे।
  • DBT स्टेटस 24 से 48 घंटे के भीतर Active हो जाएगा।
  • जैसे ही आपका डीवीडी एक्टिव हो जाता है आपके खाते में मईया सम्मान योजना से किस्त की राशि जमा हो जाएगी।

निष्कर्ष

मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। अगर आपके खाते में 7500 रुपये की राशि अब तक नहीं आई है, तो आपको तुरंत भौतिक सत्यापन और DBT स्टेटस चेक करना चाहिए। अगर आपका DBT स्टेटस Active है और भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है, तो पैसा आपके खाते में 24 से 48 घंटे के भीतर आ जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon