Maiya Samman Yojana 7500 Today Payment Release: आज 14 जिलों में मिलेगा पैसा, 21 लाख महिलाएं रिजेक्ट, जल्दी देखें

Maiya Samman Yojana 7500 Today Payment Release: झारखंड की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में 7500 रुपये की राशि भेजनी शुरू कर दी है। झारखंड सरकार ने 8 मार्च से ही भुगतान करना शुरू कर दिया है और अब आज 12 मार्च को 14 और जिलों में पैसे भेजे जा रहे हैं।

लेकिन इस बार बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। क्योंकि सरकार ने 21 लाख महिलाओं को रिजेक्ट कर दिया है। इसलिए यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि किन जिलों में आज 7500 रुपये भेजे जा रहे हैं और किन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा? इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 7500 Today Payment Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 7500 Today Payment Release
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
कुल आवेदन67 लाख
स्वीकृत लाभार्थी38 लाख
राशि7500 रुपये (3 महीनों की किस्त)
भुगतान तिथि8 मार्च 2025 से शुरू
आधिकारिक वेबसाईट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana 7500 Today Payment Release

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जा रही है। इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं और अब जनवरी, फरवरी और मार्च की तीन किस्त यानी 7500 रुपये एक साथ उनके बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं। 8 मार्च से ये पैसा मिलना शुरू हो गया है और होली से पहले लाखों महिलाओं तक यह राशि पहुँच जाएगी।

परंतु इसी बीच 21 लाख महिलाओं को रिजेक्ट करके योजना से बाहर कर दिया गया है। यानी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीनों की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए सभी लाभार्थियों को यह जानना जरूरी है कि किन्हें आज 7500 रुपये का भुगतान मिल रहा है और किन्हें नहीं। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

पैसा खाते में आया या नहीं, चेक करें 2 मिनट में

कितनी महिलाओं को मिलेगा पैसा

मंईयां सम्मान योजना में कुल 67 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था जिसमें से 59 लाख को ऑनलाइन मंजूरी मिली है। लेकिन भौतिक सत्यापन के बाद सिर्फ 38 लाख महिलाएँ ही पात्र हो पाई है, यानी इन 38 लाख को ही अभी तीन महीने का पैसा 7500 रुपये मिलेगा। बाकी 21 लाख महिलाओं को अभी पैसा नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनका सत्यापन पूरा नहीं हुआ है। सरकार ने साफ कहा है कि जो पात्र नहीं हैं उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है।

21 लाख महिलाओं को पैसा क्यों नहीं मिलेगा

21 लाख महिलाओं को योजना का लाभ न देने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। इनमें से कुछ महिलाएँ ऐसी हैं जो सरकारी नौकरी करती हैं, टैक्स भरती हैं या पहले से किसी सरकारी योजना का लाभ ले रही हैं। सरकार ने ऐसे सभी लाभार्थियों को मंईयां सम्मान योजना से बाहर कर दिया है। परंतु कुछ महिलाओं का सत्यापन अभी भी जारी है और यदि वे पात्र पाई जाती हैं तो भविष्य में उन्हें योजना का लाभ मिल सकता है।

 मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस चेक करें, सिर्फ 2 मिनट में

किन जिलों को पहले पैसा मिला और कब तक मिलेगा

झारखंड में कुल 24 जिले हैं और सरकार ने 8 मार्च से मंईयां सम्मान योजना का पैसा भेजना शुरू कर दिया है। सबसे पहले बोकारो, चतरा, धनबाद जैसे 10 जिलों की महिलाओं को पैसा मिला। अब 12 मार्च को बाकी 14 जिलों जैसे दुमका, रामगढ़, हजारीबाग आदि में पैसा भेजा जा रहा है।

यदि आपका सत्यापन हो चुका है और आपका बैंक खाता आधार से लिंक है तो 15 मार्च तक पैसा आपके खाते में आ जाएगा। जिन महिलाओं का सत्यापन अभी भी नहीं हुआ है, उन्हें होली के बाद नई भुगतान सूची में शामिल किया जा सकता है।

7500 रुपये पाने के लिए क्या करना होगा?

  • सबसे पहले आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • मंईयां सम्मान योजना का 7500 रुपये पाने के लिए आपके खाते में DBT सक्रिय होना चाहिए।
  • यदि आपके दस्तावेज सही हैं और आपका सत्यापन हो चुका है तो आपको यह राशि प्राप्त होगी।
  • मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक 8, 9, 10 और 11 मार्च को कई महिलाओं को पैसा मिल चुका है।
  • सरकार ने इस योजना के लिए कुल 2880 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है ताकि होली से पहले सभी लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon