Maiya Samman Yojana Aadhaar Update: मार्च तक बिना आधार लिंक के मिलेगा पैसा, जानिए किन लाभार्थियों को मिलेगी छूट

Maiya Samman Yojana Aadhaar Update: दोस्तों अगर आप झारखंड की उन लाखों महिलाओं में से हैं जो मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। हर महीने 2500 रुपये की वो राशि जो आपके घर के खर्च में काम आती थी, पिछले दो महीने से कई महिलाओं के खाते में नहीं आई। लेकिन अब सरकार ने इस पर बड़ा फैसला लिया है जिससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर आई थी। लेकिन आधार से बैंक खाते को जोड़ने की शर्त ने कई लाभार्थियों को मुश्किल में डाल दिया था। सरकार ने पहले 31 दिसंबर 2024 तक की समय सीमा दी थी, पर लाखों महिलाएं ये काम पूरा नहीं कर पाईं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस डेडलाइन को बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया है। यानी जिनके खाते अभी तक आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें भी अब बिना टेंशन के पैसा मिलेगा। तो दोस्तों अगर आप इस योजना से जुड़ी हर अपडेट को समझना चाहते हैं और ये जानना चाहते हैं कि आपकी बकाया किस्त कब तक आएगी तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Aadhaar Update Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana Aadhaar Update
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
शुरूआतअगस्त 2023
मासिक राशि2500 रुपये
लाभार्थी58 लाख से ज्यादा महिलाएं
आधार लिंक डेडलाइन31 मार्च 2025
सरकारहेमंत सोरेन सरकार
पुरानी डेडलाइन31 दिसंबर 2024
बकाया राशि5000 रुपये (जनवरी फरवरी)
आधिकारिक वेबसाईट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana Aadhaar Update 2025

अगर आप झारखंड की रहने वाली हैं और मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें साफ कहा गया है कि अब 31 मार्च 2025 तक बिना आधार लिंक के भी आपको योजना का पैसा मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है ताकि कोई भी पात्र महिला इस मदद से वंचित न रहे।

पहले सरकार ने आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 रखी थी लेकिन बड़ी संख्या में महिलाएं ये काम पूरा नहीं कर पाईं। अब अगली किस्त का इंतजार कर रही 58 लाख से ज्यादा महिलाओं को ये सुनिश्चित करने के लिए समय दिया गया है। सरकार का कहना है कि जनवरी और फरवरी की बकाया राशि भी जल्द ही आपके खाते में आएगी।

 इन महिलाओं के खाते में जमा होंगे 2500 रूपये, यहां से देखें पूरी लिस्ट

बड़ी संख्या में लाभार्थियों के खाते आधार से लिंक नहीं

6 जनवरी 2025 को रांची के नामकुम में हुए एक बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 56.61 लाख महिलाओं के खातों में दिसंबर की किस्त के लिए 1415.44 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन जब विभाग ने खातों की जांच की तो पता चला कि करीब 25% लाभार्थियों का आधार उनके बैंक से जुड़ा ही नहीं है।

यानी लाखों महिलाएं तकनीकी दिक्कतों की वजह से इस मदद से वंचित रह सकती थीं। इसी को देखते हुए सरकार ने आधार लिंकिंग की डेडलाइन को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया। इस फैसले से उन महिलाओं को बड़ी राहत मिली है जो किसी कारणवश बैंक नहीं जा पाईं या आधार लिंकिंग का प्रोसेस पूरा नहीं कर पाईं।

सरकार चाहती है कि हर पात्र महिला को उसका हक मिले और इसके लिए समय सीमा बढ़ाना जरूरी था। तो दोस्तों अगर आपका खाता भी अभी तक लिंक नहीं हुआ है तो टेंशन न लें। आपके पास मार्च तक का वक्त है और इस महीने का पैसा भी आपको मिल जाएगा।

जानिए 2 महीने से क्यों रुका है भुगतान

झारखंड की 58 लाख से ज्यादा महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की छठी और सातवीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। हर महीने 2500 रुपये की जो राशि उनके खाते में आती थी, वो जनवरी और फरवरी 2025 में नहीं पहुंची। आखिर ये देरी क्यों हो रही है।

सरकार का कहना है कि किसी को भी योजना से बाहर नहीं किया गया। देरी की वजह तकनीकी परेशानियां और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया था। अब प्लान ये है कि जनवरी और फरवरी की बकाया राशि यानी 5000 रुपये एक साथ आपके खाते में ट्रांसफर होगी।

महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, मिलेंगे 7500 एक साथ, देखें क्या है नया अपडेट

सारांश-

तो दोस्तों अब आप समझ गए होंगे कि मंईयां सम्मान योजना में आधार लिंकिंग की डेडलाइन क्यों बढ़ाई गई और आपकी बकाया किस्त कब तक आएगी। अगर आपका खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है तो मार्च तक का वक्त आपके पास है। जल्दी से बैंक जाकर ये काम पूरा करें ताकि आगे की किस्तों में कोई दिक्कत न हो। और अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें ।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon