Maiya Samman Yojana Close: मईया सम्मान योजना होगी बंद, नहीं मिलेंगे ₹2500 महीना

Maiya Samman Yojana Close Update 2025: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना को लेकर इन दिनों बहुत सी चर्चाएँ हो रही हैं। यह योजना उन महिलाओं के लिए एक राहत साबित हुई थी जिन्हें हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही थी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि यह योजना बंद हो सकती है जिससे लाखों महिलाओं के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट बंद हो गई थी और कई लाभार्थियों के खातों में पैसे नहीं पहुंचे हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि सरकार ने इस योजना को बंद करने का मन बना लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस लेख में हम आपको इस Maiya Samman Yojana Close होने की संभावनाओं और इससे जुड़ी नई अपडेट्स के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ।

Maiya Samman Yojana Close Update Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Close Update 2025
योजना का नाम मईया सम्मान योजना
योजना शुरू होने की तिथि अगस्त 2023
पहले मिलने वाली राशि ₹1000
दिसंबर 2023 से मिलने वाली राशि ₹2500
लाभार्थियों की संख्या लाखों महिलाएं
आधिकारिक वेबसाईट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana New Update 2025

झारखंड सरकार ने अगस्त 2023 में मईया सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को पहले ₹1000 प्रति माह की सहायता राशि दी जाती थी लेकिन दिसंबर 2023 में इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया था। इस योजना के माध्यम से सरकार लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही थी।

लेकिन हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई हैं कि इस योजना के तहत दी जाने वाली किस्तें कई महिलाओं को नहीं मिली हैं। दिसंबर 2024 की आखिरी किस्त के बाद से सरकार की ओर से कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। यही कारण है कि कई लाभार्थियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार ने इस योजना को बंद करने का निर्णय ले लिया है?

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से योजना को बंद करने का ऐलान नहीं की गई है लेकिन योजना की वेबसाइट बंद होने और लगातार किस्तों के न आने से कई महिलाओं के बीच इस योजना को लेकर संदेह बढ़ गया है।

मंईयां सम्मान योजना में बड़ा घोटाला, इन बैंक खातों में भेजे गए 29 लाख रुपये

क्यों हो रही है Maiya Samman Yojana Close

कई लाभार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर रहे थे लेकिन हाल ही में वेबसाइट को अचानक बंद कर दिया गया जिससे लाखों महिलाओं को योजना की स्थिति की जानकारी नहीं मिल रही है।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इस योजना को लेकर शिथिल पड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। महतो ने कहा कि झारखंड सरकार अपने विरोधियों के साथ मिलकर राज्य में सत्ता चला रही है जिससे योजनाओं को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा।

महिलाओं के खातों में अभी तक नई किस्त नहीं आई है जिससे यह आशंका बनी हुई है कि क्या यह योजना आगे भी जारी रहेगी या सरकार इसे बंद करने की तैयारी कर रही है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले एक से दो महीने में इस योजना को बंद किया जा सकता है।

लेकिन अभी तक सरकार ने योजना को बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में जिन महिलाओं को पैसे नहीं मिले हैं उन्हें थोड़ा इंतजार करना चाहिए क्योंकि यह संभव है कि सरकार इस योजना को जारी रखने के लिए कोई नया निर्देश जारी करे।

Maiya Samman Yojana 2025 के लाभ

  • इस योजना के तहत लाखों महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही थी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को खुद पूरा कर सकें।
  • परिवार की आर्थिक मदद के रूप में यह योजना बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे घर के अन्य खर्च पूरे करने में सहायता मिलती थी।
  • ग्रामीण इलाकों की महिलाएँ जो रोजगार के साधन नहीं ढूंढ पाती थीं, उनके लिए यह योजना वरदान साबित हुई थी।
  • सरकार की इस योजना से गांवों और शहरों में महिलाओं को बहुत लाभ मिले।

छात्रों को झारखंड सरकार दे रही है 15 लाख तक का लोन, देखें आवेदन प्रक्रिया

Maiya Samman Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Maiya Samman Yojana 2025 Eligibility Criteria

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड की मूल निवासी महिलाएँ ही उठा सकती हैं।
  • और केवल गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाली महिलाएँ इस योजना के लिए पात्र हैं
  • और साथ ही विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएँ इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
  • महिला के नाम पर कोई सरकारी नौकरी या स्थायी आय का स्रोत नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के पास बैंक खाता जरूर होना चाहिए जिससे सरकार की ओर से आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जा सके।

दोस्तों मईया सम्मान योजना को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने इसे बंद करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन योजना की वेबसाइट बंद होने और किस्तों के न आने से लाखों महिलाओं में चिंता बढ़ रही है। अब देखना होगा कि सरकार इस योजना को जारी रखती है या इसे बंद करने का फैसला लेती है। अगर कोई नया अपडेट आता है तो हम आपको जरूर बताएंगे इसलिए हमसे जुड़ें रहें ।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon