Maiya Samman Yojana New Update: झारखंड की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई मईया सम्मान योजना इस वक्त फिर से चर्चा में है। 25 मार्च 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया था कि सभी लाभार्थियों को ₹7500 की राशि भेजी जाएगी फिर चाहे उनका आधार बैंक से लिंक हो या नहीं। लेकिन अब भी लाखों महिलाओं को पैसा नहीं मिला है।
सरकार ने तो भुगतान की मंजूरी दे दी थी लेकिन कई तकनीकी कारणों और दस्तावेजों की कमी के चलते लगभग 20.60 लाख महिलाओं को आज भी पैसे का इंतजार है। कई लाभार्थियों के बैंक खाते और आधार लिंक नहीं हैं और अब समय भी निकलता जा रहा है। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana New Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana New Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
प्रत्येक महिला को मिलने वाली राशि | ₹2500 प्रति माह (3 माह के लिए ₹7500) |
कुल लाभार्थी महिलाएं | लगभग 59 लाख |
अब तक जिनको राशि मिली | 38.34 लाख महिलाओं को |
जिनको अब तक पैसा नहीं मिला | लगभग 20.60 लाख महिलाएं |
कैबिनेट द्वारा मंजूरी की तारीख | 25 मार्च 2025 |
आधिकारिक वेबसाईट | Click Here |
Maiya Samman Yojana New Update 2025
25 मार्च 2025 को हुई झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया था कि मईया सम्मान योजना के सभी लाभार्थियों को ₹7500 की राशि दी जाएगी, भले ही उनका आधार बैंक से लिंक हो या नहीं। ये राशि तीन महीने की किस्त के रूप में 2500 रुपये प्रति माह के हिसाब से भेजी जानी थी।
करीब 20.60 लाख महिलाओं को अभी भी उनके खाते में इस योजना की राशि नहीं मिली है। इसकी सबसे बड़ी वजह है बैंक खाता और आधार कार्ड की लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाना। अब सरकार की तरफ से बताया गया है कि ऐसे लाभार्थियों को लेकर नया अपडेट तैयार किया गया है जिसमें साफ बताया गया है कि किन कारणों से पेमेंट रोका गया और अब क्या प्रक्रिया अपनानी होगी ताकि ये पैसा उनके खाते तक पहुंचे।
इन 7 सरकारी योजनाओं से बने मालामाल, जल्दी उठायें लाभ
25 मार्च की कैबिनेट बैठक में मिली थी मंजूरी, फिर भी अटके हैं लाखों लाभार्थियों के पैसे
25 मार्च 2025 को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत सभी लाभुकों को भुगतान करने का निर्णय लिया गया था। सरकार ने ये भी कहा था कि भले ही आधार नंबर बैंक खाता से लिंक न हो, फिर भी लाभुकों को 3 महीने की राशि कुल 7500 रुपये दी जाएगी।
इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद भी शुरुआत में केवल 38.34 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा भेजा गया। बाकी 20.60 लाख महिलाओं के खातों को होल्ड पर रख दिया गया क्योंकि उनका आधार कार्ड अभी तक उनके बैंक खातों से लिंक नहीं था। अब तक इन लाभार्थियों को कोई राशि नहीं मिली है।
31 मार्च 2025 तक आधार को बैंक खाते से लिंक कराना था ज़रूरी वरना नहीं मिलेगा भुगतान
सरकार ने साफ कर दिया था कि आधार बैंक लिंकिंग की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तय की गई थी। कैबिनेट के उस प्रस्ताव में ये बात भी साफ तौर पर लिखी गई थी कि जो महिलाएं 31 मार्च तक आधार को अपने बैंक अकाउंट से लिंक नहीं करवा पाईं, उन्हें अब आगे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
यानी अगर आपने अब तक अपना आधार लिंक नहीं करवाया है तो आने वाले दिनों में 7500 रुपये की राशि मिलना बहुत मुश्किल हो सकता है। अब केवल वही महिलाएं योजना की अगली किस्त पाएंगी जिनका दस्तावेज़ पूरा और सही होगा।
₹7500 की किस्त अटक जाएगी, अगर आज ये नहीं किया काम, अभी-अभी आया आदेश
₹7500 की राशि अपने खाते में पाने के लिए अभी क्या करना चाहिए
अगर आप चाहती हैं कि आपकी अगली ₹2500 की किस्त या रुकी हुई राशि बिना रुकावट के आपके खाते में आ जाए तो नीचे दिए गए काम तुरंत कर लें-
- बैंक जाकर आधार लिंक करवाएं: अगर आपका बैंक खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत अपने बैंक जाएं और KYC प्रक्रिया पूरी करें।
- e-KYC अपडेट कराएं: अगर पहले लिंक था लेकिन अब भी पैसा नहीं आया तो e-KYC दोबारा अपडेट करवाना ज़रूरी है। इसके लिए नजदीकी CSC सेंटर या बैंक शाखा जाएं।
- अपना डेटा चेक करें: कभी-कभी लिंकिंग के समय जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। बैंक जाकर चेक करें कि आधार और अकाउंट नंबर सही तरीके से लिंक हुआ है या नहीं।
- पंचायत या ब्लॉक ऑफिस जाएं: अगर आपकी किस्त रुकी हुई है तो नजदीकी पंचायत भवन या ब्लॉक कार्यालय जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करवाएं और स्थिति की जानकारी लें।