Maiya Samman Yojana Helpline Number 2025: झारखंड सरकार समय-समय पर अपनी योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण काम करती रहती है। खासकर महिलाओं के उद्धार के लिए मुख्यमंत्री माईया सम्मान योजना एक क्रांतिकारी योजना मानी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करती है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।
हाल ही में झारखंड सरकार ने इस योजना से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए एक नया Maiya Samman Helpline Number जारी किया है जिससे लाभार्थियों को अपनी समस्याओं का समाधान पाने में आसानी होगी। अब कोई भी महिला जिसे योजना से संबंधित कोई समस्या हो या अपने आवेदन की स्थिति जाननी हो, वह इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सिर्फ 2 मिनट के अंदर जान सकती है।
सरकार का यह काम उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा जिन्हें योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल सके।
Maiya Samman Yojana Helpline Number 2025 Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Helpline Number 2025 |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माईया सम्मान योजना |
योजना की शुरुआत | अगस्त 2024 |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
पुरानी सहायता राशि | ₹1,000 प्रति माह |
नई सहायता राशि | ₹2,500 प्रति माह |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
आधिकारिक वेबसाईट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Helpline Number 2025
अब सभी महिलाओं के लिए एक नई अपडेट निकलकर सामने आई है जिसमें झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana के लिए एक आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके लाभार्थी महिलाएं अपनी योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकती हैं। अगर किसी को आवेदन की स्थिति जाननी हो, दस्तावेजों में कोई गलती सुधारनी हो या फिर योजना की राशि से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो वे इस Maiya Samman Helpline Number 2025 पर संपर्क कर सकती हैं।
इस योजना की शुरुआत झारखंड सरकार ने अगस्त 2024 में की थी जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महिना आर्थिक सहायता प्रदान करना था। पहले इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह की सहायता दी जाती थी लेकिन दिसंबर 2024 में इसे बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया गया।
सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी लाभार्थी महिला योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी से वंचित न रहे इसलिए अब हेल्पलाइन नंबर की सुविधा शुरू की गई है। इस नंबर पर कॉल करने पर सिर्फ 2 मिनट में समाधान मिल जाएगा जिससे लाभार्थियों को किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। Maiya Samman Helpline Number 2025- 1800-890-0215
अब फिर मिलने लगा श्रमिकों को हर महीने 1000 रूपये, बस ऐसे करें आवेदन
Maiya Samman Yojana 2025 के लाभ
- सरकार इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को ₹2,500 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान कर रही है जिससे वे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकें।
- योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजी जाती है जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।
- यह योजना बेरोजगार, विधवा और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है
- साथ ही इस आर्थिक सहायता के प्राप्त होने से महिलाएं अपने और अपने बच्चों की शिक्षा, पोषण और अन्य जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।
- योजना की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे किसी भी तरह की बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है।
- साथ ही अब योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का सिर्फ 2 मिनट में समाधान मिलेगा जिससे महिलाओं को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
Maiya Samman Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- झारखंड का निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
PM Awas Yojana Survey List 2025: सर्वे लिस्ट हुआ जारी, बस 2 मिनट में ऐसे चेक करें
Maiya Samman Yojana 2025 Eligibility
- सबसे पहले आवेदिका झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- और साथ ही साथ महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- और दोस्तों आवेदिका का नाम बीपीएल सूची में शामिल होना चाहिए।
- और इसी के साथ परिवार की वार्षिक आय ₹1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जो महिलाएं पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
Maiya Samman Yojana 2025 Online Apply kaise kare
यदि आप भी झारखंड सरकार की माईया सम्मान योजना का लाभ उठाना चाहती हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं तो नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करें-
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाईट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद आपको प्रज्ञा केंद्र लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा यहाँ आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर वेबसाईट में लॉगिन करना होगा।
- और लॉगिन करने के बाद आपको Enter Aadhar विकल्प पर क्लिक करना होगा यहाँ आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- और इसके बाद Capture Biometric के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी बायोमेट्रिक फिंगर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
- आधार डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद आपको अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी।
- इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको सभी आवश्यक जानकारी सही सही दर्ज करनी होगी।
- और फॉर्म भरने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- फिर सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन फाइनल सबमिट करना होगा।
- और अब अगर आपने आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं तो आप आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर Application Status सेक्शन में अपना आधार नंबर या आवेदन नंबर डालकर आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।