Maiya Samman Yojana Update: बड़ी खुशखबरी, बकाया राशि इस दिन मिलेगी, जानिए क्या है नया अपडेट

Maiya Samman Yojana Latest Update: झारखंड की महिलाओं के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सरकार ने घोषणा की है कि जिन महिलाओं को जनवरी महीने की किस्त नहीं मिली थी, उन्हें अब एक साथ दो महीने की राशि मिलने वाली है।

यानी कि फरवरी महीने में लाभार्थियों को छठी और सातवीं किस्त दोनों मिलेंगी। इससे उन महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी जो इस योजना के तहत हर महीने की 15 तारीख को 2500 रुपये की उम्मीद लगाए बैठी थीं। इस योजना के तहत राज्य सरकार सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेजती है लेकिन कई कारणों से जनवरी महीने की किस्त जारी नहीं हो पाई थी। अब सरकार ने सभी लंबित भुगतानों को जल्द से जल्द निपटाने का फैसला किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके लिए जिलास्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी पात्र महिलाओं को जल्द से जल्द लाभ पहुंचाएं इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप सभी जरूरी जानकारियां सही तरीके से समझ सकें।

Maiya Samman Yojana 2025 Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Latest Update
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की सभी पात्र महिलाएं
योजना के तहत सहायताहर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता
नई अपडेटछठी और सातवीं किस्त फरवरी में एक साथ मिलेगी
अंतिम सत्यापनजिला प्रशासन द्वारा जारी
बैंक खाते की स्थितिआधार लिंकिंग अनिवार्य
अधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana Latest Update

महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं को फरवरी में दो महीने की बकाया राशि मिलने वाली है। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सभी बची हुई राशि जल्द से जल्द लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाए जाएंगे।

वर्तमान में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर जिलास्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई हैं जिनमें सबसे बड़ी समस्या लाभार्थियों के बैंक खातों का आधार से लिंक न होना है। इसी वजह से जनवरी महीने की किस्त जारी नहीं हो सकी थी।

Maiya Samman Yojana के लाभ

  • इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।
  • यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है जिससे किसी तरह के बिचौलिया से बचा जाता है।
  • राज्य सरकार अब तक लाखों महिलाओं को इस योजना से जोड़ चुकी है और प्रतिमाह उन्हें सहायता राशि दी जा रही है।
  • इस योजना के तहत आधार लिंकिंग को अनिवार्य किया गया है जिससे फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सके।
  • सरकार की ओर से सत्यापन के बाद ही महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाता है।
  • और इस योजना का लाभ विधवा, तलाकशुदा और जरूरतमंद महिलाओं को भी मिलता है।

मईया सम्मान योजना की पेंडिंग लिस्ट जारी, 2 मिनट में चेक करें अपना नाम

बैंक खाते को आधार से जोड़ने की डेडलाइन बढ़ी

मंईया सम्मान योजना के तहत बैंक खातों को आधार से जोड़ने की समयसीमा पहले दिसंबर 2024 तक तय की गई थी। लेकिन अभी तक कई लाभार्थी अपना आधार बैंक खाते से लिंक नहीं करा पाए हैं, जिसकी वजह से उनकी राशि अटक गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार इस डेडलाइन को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।

सरकार ने पहले ही जिलों को फंड आवंटित कर दिया है। अब जैसे ही सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम पूरा होगी, लाभार्थियों को उनकी बकाया राशि मिल जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस कार्य को तेजी से पूरा करें ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके।

Maiya Samman Yojana Documents

इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज बहुत जरूरी हैं –

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

6th और 7th Installment मिलेंगे एक साथ, खाते में आएंगे 5000 रुपये

यह बहुत बड़ी खुशी की बात है कि इस बार लाभार्थियों को एक साथ दो किस्तों का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि जिन महिलाओं को किसी कारणवश पिछली राशि नहीं मिली, वे अब इसे प्राप्त कर सकें। इस बार सरकार ने यह भी माना है कि बीच में योजना की आधिकारिक वेबसाइट बंद हो गई थी जिसकी वजह से आवेदन नहीं हो रही थी।

अब वेबसाइट को फिर से चालू कर दिया गया है जिससे लाभार्थी अपनी आवेदन की स्थिति देख सकें और जरूरत पड़ने पर उसमें सुधार कर सकें। सरकार ने घोषणा की है कि फरवरी महीने की 10 तारीख तक सभी लाभार्थियों के खाते में 5000 रुपये (छठी और सातवीं किस्त) ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। झारखंड में अब तक लगभग 67.60 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon