Maiya Samman Yojana Latest Update: इन 2 लाख महिलाओं को राशि पाने के लिए करना होगा ये ज़रूरी काम, सरकार द्वारा घोषणा

Maiya Samman Yojana Latest Update: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है। जनवरी से मार्च 2025 तक की राशि ₹7500 के रूप में ट्रांसफर होनी थी जिसमें से अधिकांश महिलाओं को ये राशि मिल चुकी है।

लेकिन अब भी लगभग 2 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिनके खाते में पैसे नहीं आये हैं और इसका कारण कोई सामान्य तकनीकी खामी नहीं बल्कि डाटा मिसमैच बताया जा रहा है। राज्य सरकार की तरफ से अब ऐसे लाभार्थियों के लिए नया अपडेट सामने आया है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है और जिनके दस्तावेज़ों में त्रुटियाँ हैं, उन पर अभी फिजिकल वेरिफिकेशन चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके बाद ही उनकी राशि ट्रांसफर की जाएगी। विभाग ने जिलों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं और प्रक्रिया अंतिम स्टेज में पहुँच चुकी है। इसलिए दोस्तों अगर आप भी मंईयां योजना की लाभार्थी हैं और अब तक पैसे नहीं मिले हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Latest Update Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Latest Update
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थी56.61 लाख से अधिक महिलाएं
महीनाजनवरी से मार्च 2025
कुल राशि₹7500 (तीन माह की)
डाटा मिसमैच वाले लाभार्थीलगभग 2 लाख महिलाएं
बैंक खाते से आधार लिंक नहीं16 लाख महिलाओं के केस में भी लिंक नहीं है, पर जानकारी सही है
वर्तमान स्टेटसराशि ट्रांसफर प्रक्रिया अंतिम चरण में

Maiya Samman Yojana Latest Update 2025

राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना के तहत अभी तक करोड़ों की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। लेकिन अब सामने आया है कि लगभग 2 लाख महिलाओं का डाटा सत्यापन में गड़बड़ पाया गया है। इन लाभार्थियों के दस्तावेज़ों में नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारियों में मेल नहीं होने के कारण फिलहाल इनकी राशि होल्ड पर रखी गई है।

हालांकि सरकार ने जिन 16 लाख महिलाओं का आधार उनके बैंक खाते से लिंक नहीं था लेकिन बाकी जानकारी सही पाई गई थी, उन्हें राशि देने का फैसला लिया है। इनका डाटा वेरिफाई हो चुका है और अब अंतिम प्रक्रिया में राशि ट्रांसफर की जा रही है। ऐसे में जिन महिलाओं की डिटेल्स गलत थीं, उन्हें अब जल्द से जल्द अपने डॉक्यूमेंट्स अपडेट कराने होंगे ताकि उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके।

 कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी 20 लाख से ज्यादा महिलाओं को नहीं मिला ₹7500, ये है कारण

मंईयां सम्मान की राशि जल्द होगी ट्रांसफर, विभाग ने दिए निर्देश

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में 26 मार्च 2025 को सभी जिलों को एक पत्र भेजा है। इसमें साफ निर्देश दिया गया है कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है लेकिन बाकी जानकारियाँ सही हैं, उन्हें भी जनवरी से मार्च तक की राशि दी जाए। राज्य सरकार के फैसले के अनुसार इन महिलाओं को योजना से वंचित नहीं किया जाएगा। अब जिलों में इस निर्देश पर तेजी से काम हो रहा है।

प्रखंड स्तर पर क्यों हो रहा है लाभुकों का फिजिकल वेरिफिकेशन

राज्यभर के प्रखंडों में लाभार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू हो चुका है। ये वेरिफिकेशन उन लाभुकों के लिए किया जा रहा है, जिनके दस्तावेज़ों की जानकारी आपस में मेल नहीं खा रही है। राज्य सरकार के सत्यापन में पाया गया कि लगभग 2 लाख महिलाओं के डाक्यूमेंट्स में गड़बड़ी है जैसे नाम अलग, आधार और बैंक डिटेल्स में अंतर या जन्मतिथि में गलती। जब तक ये जानकारी सही नहीं होती तब तक उनकी राशि रोकी जाएगी। सुधार के बाद ही उनके खातों में पैसे भेजे जाएंगे।

₹7500 की किस्त अटक जाएगी, अगर आज ये नहीं किया काम, अभी-अभी आया आदेश

54 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला जनवरी-मार्च का पैसा

राज्य सरकार की ओर से मार्च में होली से पहले 38.34 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि दी जा चुकी है। इससे पहले दिसंबर तक कुल 56.61 लाख लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत सहायता दी गई थी। ये आंकड़े यह दिखाते हैं कि सरकार की तरफ से भुगतान में तेजी है लेकिन कुछ तकनीकी या दस्तावेज संबंधी गड़बड़ियों की वजह से कुछ लाभार्थियों का पैसा अभी अटका हुआ है।

अगर आप भी मंईयां योजना की लाभार्थी हैं और अब तक पैसा नहीं मिला है तो जल्द से जल्द अपने डॉक्यूमेंट्स की जांच करवा लें और सुधार करवाएं। क्योंकि सरकार अब उन महिलाओं को भुगतान करने जा रही है जिनका डाटा सही पाया गया है। बाकी के लिए सुधार करना ही एकमात्र रास्ता है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon