Maiya Samman Yojana Latest Update 2025: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बजट पेश करने के बाद यह साफ कर दिया है कि मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि को लेकर कोई रुकावट नहीं होगी।
पिछले दो महीने जनवरी और फरवरी की किस्त नहीं भेजी गई थी लेकिन अब सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं को जल्द ही लंबित राशि भेज दी जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलती है।
लेकिन कई महिलाओं को जनवरी और फरवरी महीने की किस्त नहीं मिली थी जिससे उनके मन में सवाल थे कि आखिर पैसा कब आएगा। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और नई किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Latest Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Latest Update |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की गरीब और पात्र महिलाएं |
महीने की सहायता राशि | 2500 रुपये |
किस्त मिलने की तारीख | मार्च 2025 में होली से पहले |
आधिकारिक वेबसाईट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Latest Update 2025
झारखंड की बहनों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब सरकार ने नया बजट पास कर दिया है। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। जिन महिलाओं को जनवरी की किस्त नहीं मिली थी उनके लिए सरकार ने यह घोषणा की है कि मार्च 2025 में होली से पहले किस्त की राशि एक साथ दी जाएगी। यानी महिलाओं को तीन महीनों का पैसा एक बार में मिलेगा।
होली पर महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपये का तोहफा, जानिए कब मिलेगा पैसा
पिछले दो महीनों की किस्त मिलने में देरी क्यों हुई ?
मंईया सम्मान योजना की किस्त में देरी का मुख्य कारण तकनीकी दिक्कतें और लाभार्थियों का पुनः सत्यापन था। दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कुछ अपात्र लोग इस योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रहे थे, जिसकी जांच की गई। इस जांच में कई लोगों को योजना से बाहर कर दिया गया और ऐसे व्यक्तियों को 15 दिन का समय दिया गया कि वे सरकार को पैसा वापस करें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
किस्त कब जारी होगी, जानिए सरकार का अपडेट
सरकार की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि जनकल्याण की योजनाओं को संचालित करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मंईया सम्मान योजना की राशि को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से देरी हुई थी।
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि होली से पहले 8 मार्च 2025 को बकाया राशि एक साथ लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके अलावा कोयला रॉयल्टी बकाया को लेकर भी सरकार काम कर रही है और जल्द ही इससे जुड़ी आर्थिक समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस वजह से नहीं मिल रहा 2500 का लाभ, ऐसे चेक करें पेमेंट फेलियर लिस्ट
अगर पैसा खाते में जमा नहीं हुआ तो क्या करें ?
अगर आपके खाते में मंईया सम्मान योजना की किस्त का पैसा नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा कई लाभार्थियों के साथ हो सकता है। सबसे पहले 2 से 3 दिन तक इंतजार करें क्योंकि भुगतान प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है। यदि फिर भी पैसा न आए तो अपने बैंक में जाकर e-KYC की जांच करें।
इसके बाद अपनी पात्रता दोबारा चेक करें और अगर कोई गलती है तो उसे सुधारें। फिर भी समस्या बनी रहे तो नजदीकी ब्लॉक ऑफिस में जाकर आवेदन की स्थिति की जांच करें अगर सबकुछ सही है और फिर भी आपको पैसा नहीं मिला तो सरकार की हेल्पलाइन पर संपर्क करें।