mmmsy.jharkhand.gov.in: Maiya Samman Yojana 2025 Online Apply, Login, Status & List Check

mmmsy.jharkhand.gov.in : महिलाओं और बेटियों के लिए झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना का संचालन कर रही है। इस योजना का शुरुआत सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की 18 से 50 वर्ष की बीच की महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। राज्य की जो भी महिलाएं इस योजना से लाभ लेना चाहती है उन्हें आवेदन करने होंगे।

आवेदन करने के लिए आपको मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in में आपको जाना होगा। आवेदन करने के बाद आवेदक को स्वीकृति मिलने पर महिलाओं के खाते में सरकार हर महीने ₹2500 जमा करेगी। इस योजना के आवेदन का शुरुआत 3 अगस्त को हुआ है जबकि इसकी अंतिम तिथि दिसंबर 2024 पहले निर्धारित की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि वर्तमान समय में भी इसकी आवेदन प्रक्रिया जारी है राज्य की महिलाएं अब ब्लॉक कार्यालय में जाकर मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भर सकती हैं। झारखंड सरकार ने राज्य की सभी पात्र महिलाओं करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया है। महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का आवेदन करने के बाद इसके आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in से अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकती है।

मंईयां सम्मान योजना का आवेदन करने के बाद जैसे ही आवेदक महिला के आवेदन को स्वीकृति प्राप्त होगी उन्हें इस योजना से हर महीने ₹2500 मिलना शुरू हो जाएगा। आज के इस पोस्ट के जरिए हम आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी के साथ-साथ आप इस योजना का आवेदन किस प्रकार से लाभ ले सकती हैं

एवं आवेदन करने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस चेक, लिस्ट चेक इत्यादि कार्य कैसे पूर्ण कर सकती हैं के अलावा मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को राज्य सरकार के किन-किन पात्रता पूर्ण करनी होगी? कौन सी महिलाओं को इस योजना से लाभ नहीं मिलेंगे एवं आवेदन के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत पढ़ेगी इसकी संपूर्ण जानकारी आपको यहां प्राप्त होगी।

Maiya Samman Yojana 2025 Overview

लेख का नामmmmsy.jharkhand.gov.in: Maiya Samman Yojana 2025 Online Apply, Login, Status & List Check
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
योजना का प्रकार झारखंड सरकारी योजना
लाभार्थी झारखंड राज्य की महिलाएं और लड़कियां
लाभ हर महीने ₹2500 मिलेंगे
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025

झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना का लाभ राज्य की 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाएं आवेदन कर लाभ पा सकती है। सरकार इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹2500 जमा करती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए राज्य की करीबन 65 लाख के आसपास सभी अधिक महिलाओं ने फार्म जमा कर दिए हैं

जबकि लाखों महिलाएं अभी भी लाभ से वंचित हैं। राज्य की महिलाएं जो इस योजना का लाभ से वंचित है वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकती है और आवेदन के बाद इस योजना से हर महीने ₹2500 प्राप्त कर सकती हैं। वर्तमान समय में इस योजना से 56 लाख के आसपास महिलाओं को लाभ मिल रहे हैं, हाल ही में सरकार ने 5वी किस्त का भुगतान किया है और छठी किस्त का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।

राज्य की जो भी महिलाएं अभी तक इस योजना का फॉर्म नहीं भर पाई है वह आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in के जरिए फॉर्म भर सकती है। फॉर्म भरने के अलावा अपना स्टेटस चेक कर सकती है, लिस्ट में अपना नाम देख सकती हैं। अगर आप राज्य सरकार की इस योजना का लाभ पाना चाहती है तो इसके लिए आपको फॉर्म भरने होंगे जिसकी पूरी जानकारी हमने नीचे आगे पोस्ट में बताई हुई है।

मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार का मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य की गरीब परिवार की महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है जिसके लिए सरकार इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 उपलब्ध करा रही है। इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाएं और बेटियां आवेदन कर ले सकती हैं।

देखा जाए तो राज्य सरकार इस योजना से महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹30000 प्रदान करेगी। सरकार से मिलने वाले पैसे की मदद से महिलाएं अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूर्ण कर सकती है एवं अपनी छोटी-मोटी जरूरत के लिए उन्हें अन्य किसी पर आश्रित रहने की भी आवश्यकता नहीं पढ़ेगी।

Maiya Samman Yojana के लाभ

  • इस योजना से राज्य की महिलाओं और लड़कियों को हर महीने ₹2500 मिलेंगे यानी प्रतिवर्ष ₹30000 प्राप्त होगें।
  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ झारखंड राज्य की प्रत्येक गरीब परिवार की महिलाओं को लड़कियों को मिलेगा।
  • सरकार से मिलने वाले पैसे की मदद से महिलाएं अपने जरूरी आवश्यकताओं को किसी दूसरे पर निर्भर हुए भी ना पूर्ण कर सकती है।
  • मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि को सरकार हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में DBT के तहत जमा करेगी।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

झारखंड मंईयां सम्मान योजना का लाभ के लिए राज्य की महिलाओं ओर लड़कियों को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ पात्रता मापदंडों को पूर्ण करने होंगे तभी लाभ मिलेंगे जो निम्नलिखित है –

  • इस योजना से लाभ झारखंड की 18 से 50 वर्ष से के बीच की महिलाओं और लड़कियों को मिलेंगे।
  • महिला के परिवार का वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होने पर लाभ मिलेंगे।
  • राज्य की जिन महिलाओं का एकल बैंक खाता होगा और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा उन्हें पैसे मिलेंगे।
  • राज्य सरकार की इस योजना का लाभ पाने के लिए महिला के परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
  • महिला अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर रही है तो वह इस योजना से लाभ पा सकती है।
  • महिला या लड़की के परिवार के पास 4 पहिया वाला कोई भी गाड़ी नहीं होना चाहिए अन्यथा लाभ नहीं मिलेंगे।

Maiya Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदन पत्र
  • स्व घोषणा पत्र

Maiya Samman Yojana Form PDF

झारखंड मंईयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से आवेदन करने होंगे। ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको Maiya Samman Yojana Form PDF की जरूरत पढ़ेगी।

आप मंईयां सम्मान योजना के Form PDF को अपने ग्राम पंचायत कार्यालय और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर पा सकती है। इसके अलावा अगर आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी Maiya Samman Yojana Form PDF Download कर प्रिंटआउट निकाल कर उसका उपयोग कर सकती हैं।

  • Maiya Samman Yojana Form PDF : Download

Maiya Samman Yojana Apply कैसे करें?

राज्य की महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर पा सकती हैं। ऑनलाइन तरीके से फॉर्म भरने के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या फ़िर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सबसे पहले आवेदन फार्म प्राप्त करना है। या फिर आप ऊपर दिए लिंक के माध्यम से Form PDF प्राप्त कर उपयोग कर सकती हैं।

मंईयां सम्मान योजना के फॉर्म को प्राप्त कर लेने के बाद फॉर्म को आपको ध्यानपूर्वक भर लेना है और फिर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ फॉर्म को आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या फिर ग्राम पंचायत कार्यालय के अधिकारियों के पास जमा कर देना है। इसके अलावा आप मंईयां सम्मान योजना का ऑफलाइन फॉर्म नजदीकी ब्लॉक कार्यालय में जाकर भी भर सकते हैं।

अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से खुद से आवेदन कर इस योजना से लाभ लेना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर भी ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

Maiya Samman Yojana Online Apply – mmmsy.jharkhand.gov.in

  • सबसे पहले आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in में चले जाना है।
  • अब आपको मुख्य पेज में प्रज्ञा केंद्र लॉगिन करें में क्लिक करना है।
  • फिर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से सबसे पहले तो पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Enter Aadhaar में क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आधार संख्या को दर्ज कर Capture Biometric में क्लिक कर‌ आगे बढ़ाना है।
  • अब आपको फिंगर वेरिफिकेशन करना है फिर आधार कार्ड का पूरा डिटेल्स खुलेगा।
  • अगले पेज में एक फोटो को स्कैन कर अपलोड करना है और फिर फॉर्म खुलेगा जिसको आपको ध्यानपूर्वक भरना है।
  • आखिर में आपको सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है और सबमिट करना है।
  • आवेदन संपूर्ण हो जाने के बाद आवेदन की रसीद निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

नोट: मंईयां सम्मान योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास सीएससी आईडी होना आवश्यक है। यदि आपके पास CSC ID नहीं है तो फिर CSC केंद्र में जाकर आवेदन करवा सकती हैं।

mmmsy.jharkhand.gov.in Login

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाएं जो आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in में लॉगिन करना चाहती है वे निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –

  • लॉगिन के लिए सबसे पहले आपको mmmsy.jharkhand.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करें का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
  • यहां आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड को दर्ज करना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को फिल कर लॉगिन करना है।

Maiya Samman Yojana Status Check – mmmsy.jharkhand.gov.in

  • स्टेटस चेक के लिए आपको mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल में सबसे पहले विजिट करना है।
  • इसके बाद मुख्य पेज में आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प में क्लिक करना है।
  • अब आपको अगले पेज में पूछे जाने वाले सभी आवश्यक जानकारी को भरना है।
  • इसके बाद आपके आवेदन का स्टेटस खुल जाएगा जिसे आप देख सकती हैं।

Maiya Samman Yojana List Check – mmmsy.jharkhand.gov.in

  • लिस्ट को देखने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • इसके बाद मुख्य पेज में आपको लॉगिन का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर लोगिन करने के बाद आपकों पूछे जाने वाले सभी आवश्यक जानकारी को चयन कर कैप्चा कोड को फील कर सबमिट करना है।
  • इस प्रकार से मंईयां सम्मान योजना की सूची खुलेगी जिससे आप देख सकती हैं।

Note: अगर आप लिस्ट को ऑनलाइन तरीके से चेक नहीं कर पा रही है तो ऐसी स्थिति में आप मंईयां सम्मान योजना के लिस्ट को ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ब्लॉक कार्यालय में जाकर चेक कर सकती हैं।

Maiya Samman Yojana Official Website

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस चेक, लिस्ट चेक इत्यादि कार्य करने होगें जिसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in में विजिट करना होगा।

Maiya Samman Yojana Helpline Number

मंईयां सम्मान योजना से संबंधित यदि आपको कोई प्रश्न करना है या फिर आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल अपने समस्या का समाधान पा सकती हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon